Children's Day 2021: राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने दी बाल दिवस की शुभकामनाएं, जानिए क्या बोले

Childrens Day 2021 राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले बाल दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। जानिए उन्होंने क्या संदेश दिया...

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 09:19 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 09:19 AM (IST)
Children's Day 2021: राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने दी बाल दिवस की शुभकामनाएं, जानिए क्या बोले
राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने दी बाल दिवस की शुभकामनाएं, जानिए क्या बोले।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Children's Day 2021 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले बाल दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने भी प्रदेशवासियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और स्वास्थ्य का बुनियादी अधिकार देकर ही हम एक स्वस्थ और खुशहाल समाज की नींव रख सकते हैं। विशेष रूप से वंचित वर्गों के बच्चों के कल्याण को सभी को आगे आना होगा। राज्यपाल ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। दुनिया के बेहतर कल और बच्चों का वर्तमान सुरक्षित करना आवश्यक है। बच्चों के संतुलित और समग्र विकास से ही देश और समाज को खुशहाल बनाया जा सकता है।

बाल दिवस की पूर्व संध्या पर मेधावियों को किया सम्मानित

बाल दिवस की पूर्व संध्या पर महानगर कांग्रेस ने प्रेमनगर क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। प्रेमनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पुंज ने बताया कि शिवालिका भाटिया ने भाषण प्रतियोगिता, हिमांगी ने गायन, प्रियांशु बिष्ट ने दौड़, यश चड्ढा ने क्रिकेट, जयंत भाटिया बैडमिंटन, भूपेंद्र सिंह ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि बच्चों को अनुशासन के साथ अपनी शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री अरुण कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, महेश वर्मा रविंद्र सिंह, कुणाल ग्रोवर, अनूप शर्मा, हरपाल सिंह, अभिषेक भाटिया, आशीष देसाई, हरपाल सिंह पाली आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Children Day 2021 : उत्‍तराखंड और देश का नाम रोशन कर रही हैं बाल प्रतिभा, जानिए इनके बारे में

chat bot
आपका साथी