हरीश रावत बोले, भाजपा शासन में मजदूरों के साथ हुआ सौतेला व्यवहार; हकों की अनदेखी

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पिछले पांच साल भाजपा के शासन में मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ। उनके हकों की अनदेखी की गई। इससे उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हुई है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 09 Jan 2022 09:32 AM (IST) Updated:Sun, 09 Jan 2022 09:32 AM (IST)
हरीश रावत बोले, भाजपा शासन में मजदूरों के साथ हुआ सौतेला व्यवहार; हकों की अनदेखी
हरीश रावत बोले, भाजपा शासन में मजदूरों के साथ हुआ सौतेला व्यवहार; हकों की अनदेखी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022 उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पिछले पांच साल भाजपा के शासन में मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ। उनके हकों की अनदेखी की गई। इससे उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हुई है।

शनिवार को राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ की ओर से चुनावी शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें असंगठित एवं कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद डा. उदित राज व हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व सांसद डा. उदित राज ने कहा कि उत्तराखंड में लाकडाउन के दौरान राज्य सरकार के श्रम विभाग की ओर से सिर्फ एक वर्ग विशेष और पंजीकृत मजदूरों को राशन की किट बांटी गई। अन्य क्षेत्रों में कार्यरत मजदूर, जो पंजीकृत नहीं थे, उन्हें इस योजना से वंचित रखा गया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनके आधार कार्ड के आधार पर राशन किट वितरित करने का निर्णय लिया था, लेकिन राज्य सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने जिन लोग को राशन किट का आवंटन किया, उसका स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार ने केवल भाजपा समर्थकों को ही किट बांटी। श्रम विभाग में भारी भ्रष्टाचार को अंजाम देते हुए एक हजार रुपये की धनराशि क्षेत्र विशेष के कुछ पंजीकृत मजदूरों के खाते में डालकर बंदरबांट की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक दिनेश सिंह कौशल, किशोर उनियाल, पूनम कंडारी, होरी लाल, सुनील कुमार, हरेंद्र सिंह बेदी, संजय कनौजिया, शिवम, लक्की राणा, रूचिका, अरविंद उनियाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें- चुनाव का बिगुल बजते ही जानिए क्या बोले उतत्तराखंड के रणबांकुरे, सर्द मौसम में चढ़ने लगा पारा

chat bot
आपका साथी