उत्तराखंड की इन दो सीटों पर जानिए किसने उलझाया गणित, प्रत्याशी को लेकर फंसी हुई है कांग्रेस

Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड की दो सीटों टिहरी और नरेंद्रनगर पर प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस फिलहाल फंसी हुई है। कांग्रेस ने धनोल्टी देवप्रयाग प्रतापनगर और घनसाली में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आपको बताते हैं कि इन सीटों पर मामला कहां फंस रहा है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 12:07 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 12:07 PM (IST)
उत्तराखंड की इन दो सीटों पर जानिए किसने उलझाया गणित, प्रत्याशी को लेकर फंसी हुई है कांग्रेस
उत्तराखंड की इन दो सीटों पर जानिए किसने उलझाया गणित।

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। Uttarakhand Election 2022 जिले की टिहरी और नरेंद्रनगर दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस फिलहाल फंसी हुई है। कांग्रेस ने धनोल्टी, देवप्रयाग, प्रतापनगर और घनसाली में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन हाट सीट मानी जाने वाली टिहरी सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की स्थिति स्पष्ट न होने की वजह से पेच फंसा हुआ है। जबकि, नरेंद्रनगर सीट पर भाजपा से टिकट न मिलने पर से नाराज चल रहे ओमगोपाल रावत को कांग्रेस अपने पाले में लाकर उन्हें टिकट देने पर विचार कर रही है।

टिहरी सीट पर प्रत्याशी उतारने में पहले भाजपा भी फंसी हुई है। अब कांग्रेस भी टिहरी सीट पर उलझ गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय टिहरी सीट से दो बार विधायक रहे हैं। लेकिन, इस बार उनके भाजपा में जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने उनका नाम अभी टिहरी सीट से घोषित नहीं किया है। इसी तरह नरेंद्रनगर सीट से भाजपा के ओमगोपाल रावत टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने वहां पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को प्रत्याशी बनाया है। उनके ओमगोपाल रावत के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं हैं। ओमगोपाल अभी दिल्ली हैं और वहां पर उनकी कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से वार्ता की चर्चाएं चल रही हैं। इस वजह से कांग्रेस यहां टिकट पर फैसला नहीं कर पा रही है।

इन सीटों पर उलझी हैं भाजपा

डोईवाला, टिहरी, केदारनाथ, कोटद्वार, झबरेड़ा, पिरान कलियर, रानीखेत, जागेश्वर, हल्द्वानी, लालकुंआ व रुद्रपुर

इन सीटों पर फंसी है कांग्रेस

देहरादून कैंट, डोईवाला, ऋषिकेश, नरेन्द्रनगर, टिहरी, ज्वालापुर, झबरेड़ा, रुड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, सल्ट, लालकुंआ, कालाढूंगी व रामनगर।

यह भी पढ़ें- भाजपा और कांग्रेस ने इन सीटों पर अभी नहीं उतारे हैं प्रत्याशी, एक दो दिन में जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट

chat bot
आपका साथी