Uttarakhand Cabinet Meet: परिवहन निगम को क्षतिपूर्ति के मद्देनजर बड़ी राहत, 17.34 करोड़ स्वीकृत

Uttarakhand Cabinet Meet उत्तराखंड परिवहन निगम को पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित बस सेवाओं के कारण होने वाली क्षतिपूर्ति के मद्देनजर सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस सिलसिले में निगम को 17.34 करोड़ की राशि अनुमोदित कर दी है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 10:23 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 10:23 PM (IST)
Uttarakhand Cabinet Meet: परिवहन निगम को क्षतिपूर्ति के मद्देनजर बड़ी राहत, 17.34 करोड़ स्वीकृत
परिवहन निगम को क्षतिपूर्ति के मद्देनजर बड़ी राहत। प्रतीकात्म फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Cabinet Meet उत्तराखंड परिवहन निगम को पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित बस सेवाओं के कारण होने वाली क्षतिपूर्ति के मद्देनजर सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस सिलसिले में निगम को 17.34 करोड़ की राशि अनुमोदित कर दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य में खेल अवस्थापना सुविधाओं के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री ने देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज में रोड इंटर कनेक्शन, वाइडनिंग और पाॄकग के लिए 1.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। कालेज के क्रिकेट मैदान के अनुरक्षण को भी प्रथम किस्त के रूप में 1.92 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में रांसी स्टेडियम के विस्तारीकरण के लिए 3.46 करोड़ रुपये अवमुक्त करने को मंजूरी दी गई है।

राज्य में होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पहले अवस्थापना सुविधाएं विकसित किए जाने के मद्देनजर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित वित्त समिति की संस्तुतियों के क्रम में तीसरे चरण के कार्यों के लिए 4.84 करोड़ की राशि अनुमोदित की गई है। ऊधमसिंहनगर जिले के अंतर्गत गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यायाम हाल और बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा निर्माण के लिए 2.71 करोड़ की धनराशि अनुमोदित की गई है।

इसके अलावा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भरसार परिसर में प्रशासनिक भवन निर्माण को दो करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त की गई है। नैनीताल जिले के अंतर्गत हल्द्वानी में 200 बेड के उप जिला चिकित्सालय के निर्माण को 10 करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित की गई है।

यह भी पढ़ें- देहरादून से भेजे 26 सैंपल में पांच में मिले तीन अलग वेरिएंट, पढ़िए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी