सात लाख बैलेट गिनने में लग सकते हैं दो दिन

नगर निगम देहरादून में महापौर और पार्षद के सात लाख बैलेट गिनने में दो दिन का समय लगने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 03:00 AM (IST)
सात लाख बैलेट गिनने में लग सकते हैं दो दिन
सात लाख बैलेट गिनने में लग सकते हैं दो दिन

जागरण संवाददाता, देहरादून: नगर निगम देहरादून में महापौर और पार्षद के सात लाख बैलेट गिनने में दो दिन का समय लग सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने दो शिफ्ट में मतगणना की तैयारी की है। इसके लिए 16 सौ कार्मिकों को मतगणना में तैनात किया गया है। तीन सौ कार्मिकों को रिजर्व में भी रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इन्हें भी मतगणना में लगाया जाएगा।

नगर निगम देहरादून में तीन लाख 49 हजार 942 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इनमें साढ़े तीन लाख वोट महापौर और साढ़े तीन लाख पार्षदों के लिए डाले गए हैं। इसलिए सात लाख बैलेट की गिनती की जानी है। गिनती के लिए मत पेटियों से बैलेट पहले टेबिल पर रखे जाएंगे। इसके बाद महापौर और पार्षद के मत पत्रों की छंटनी होगी। साथ ही प्रत्येक प्रत्याशी के मत पत्र भी अलग किए जाएंगे। इसके बाद वोटों की गिनती का काम शुरू होगा। यही प्रक्रिया 100 वार्ड में 671 बूथों के लिए दोहराई जाएगी। इसलिए संभव है कि वोटों की गिनती पूरी होने में दो दिन का समय लग जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरूगेशन का कहना है कि सुबह आठ बजे से मतगणना होगी, जो पूरे मतों की गिनती तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए दो शिफ्टों में कार्मिकों की तैनाती की गई है। पहली शिफ्ट सुबह आठ से पांच बजे तक होगी। शाम छह बजे से अंत तक दूसरी शिफ्ट काम करेगी। कहां कितने डाले गए वोट

निकाय वोट पड़े वार्ड

नगर निगम देहरादून-349942, 100

नगर निगम ऋषिकेश-56862, 40

नगर पालिका मसूरी-15281, 13

नगर पालिका डोईवाला-32750, 20

नगर पालिका विकासनगर-13235,11

नगर पालिका हरबर्टपुर-6964, 09

chat bot
आपका साथी