देहरादून के प्रमुख चौराहों पर फंसा रहा ट्रैफिक, लोगों को हुई परेशानी

शहर के तमाम चौराहों पर ट्रैफिक की रफ्तार कम हुई। सबसे खराब स्थिति तहसील चौक पर रही। यहां विक्रमों के यूटर्न लेने की स्थिति में काफी देर तक लोगों को रुकना पड़ा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 12:11 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 12:11 PM (IST)
देहरादून के प्रमुख चौराहों पर फंसा रहा ट्रैफिक, लोगों को हुई परेशानी
देहरादून के प्रमुख चौराहों पर फंसा रहा ट्रैफिक, लोगों को हुई परेशानी

देहरादून, जेएनएन। घंटाघर क्षेत्र को जाम से राहत देने की कोशिश में शहर के तमाम चौराहों पर ट्रैफिक की रफ्तार कम हुई। सबसे खराब स्थिति तहसील चौक पर रही। यहां विक्रमों के यूटर्न लेने और दून चौक पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की स्थिति में तहसील चौक पर काफी देर तक लोगों को रुकना पड़ा। 

सहारनपुर चौक: सुबह 10 से 12 बजे के बीच ट्रैफिक का प्रेशर काफी अधिक रहा। आढ़त बाजार में लोडिंग-अनलोडिंग को सड़क पर खड़ी गाड़ियों ने दफ्तर जा रहे लोगों की रफ्तार रोकी। वहीं विक्रम और सिटी बसों के चालकों द्वारा चौराहे पर खड़े होकर सवारी उतारने-बैठाने से भी जाम की स्थिति बनती रही। प्रिंस चौक: द्रोण कट बंद होने की वजह से सुबह से दोपहर बारह बजे तक और फिर दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक ट्रैफिक रेंगकर चला। वन-वे से बचने को लोगों ने हरिद्वार रोड पर निकलने की कोशिश की, जिससे रेलवे स्टेशन गेट से ही वाहनों को रेंगकर चलना पड़ा। तहसील चौक: कनक चौक से दर्शन चौक होते हुए आने वाले ट्रैफिक को निकालने के चक्कर में तहसील चौक से घंटाघर जाने वालों को काफी देर तक सिपाही के इशारे का इंतजार करना पड़ा। इससे तहसील चौक से प्रिंस चौक तक जाम की स्थिति रही। यह स्थिति सुबह दस बजे से देर शाम तक रही। दर्शन लाल चौक: यहां ट्रैफिक का फ्लो सामान्य रहा। कनक से घंटाघर, चकराता रोड और तहसील चौक जाने वाले वाहनों को यहां बिल्कुल भी नहीं रोका गया। दोपहर के समय यहां प्रेशर थोड़ा अधिक रहा, लेकिन जाम की स्थिति नहीं बनी। घंटाघर: यहां सुबह 11 बजे से 12 बजे तक व शाम को पांच बजे के बाद ट्रैफिक का प्रेशर अधिक रहा। लेकिन कदम-कदम पर तैनात पुलिस यहां पूरे दिन मोर्चा संभाले रहरी, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार कम तो हुई, मगर जाम नहीं लगा।  एस्लेहॉल चौक: सबसे अधिक परेशानी इसी चौक पर हुई। जो लोग घंटाघर से राजपुर रोड जाने के लिए सही लेफ्ट साइड की लेन नहीं पकड़ पाए, वह चौक पर आकर रुके। मगर पुलिस ने उन्हें दोबारा कनक की ओर मोड़ दिया। इसे लेकर कई लोगों की पुलिस से झिकझिक भी हुई।  ग्लोब चौक: सुबह 10 से 12 बजे तक यहां ट्रैफिक की रफ्तार थोड़ी कम रही, लेकिन दोपहर बाद यहां ट्रैफिक सामान्य गति से चलता रहा।

यह भी पढ़ें: वन-वे रूट ट्रैफिक प्लान: पुलिस की प्रयोगशाला में पब्लिक का निकला तेल कनक चौक: कॉन्वेंट की ओर से आने वाले वाहनों के वन-वे का उल्लंघन करने के चलते और सर्वे चौक पर ट्रैफिक का प्रेशर बढऩे पर रफ्तार कम हुई।  लैंसडौन चौक: कनक चौक और सर्वे चौक से आने वाले ट्रैफिक के दबाव के चलते यहां भी वाहन रेंग कर चलते रहे। बुद्धा चौक: बुद्धा चौक पर वाहनों का दबाव काफी कम रहा। दरअसल, पुलिस ने दर्शन चौक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया था। इस वजह से यहां से आए लोगों को लैंसडौन चौक होते हुए दर्शन लाल चौक तक जाना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: पुलिस के नए ट्रैफिक प्लान से करोड़ों का व्यापार ठप, आमजन पर भी दोहरी मार

chat bot
आपका साथी