Top Dehradun News of the day, 21th June 2019: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बारिश की चेतावनी, 5000 करोड़ की मदद और सौरमंडल की गतिविधियां

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवभूमि योगमयी दिखी वहीं सूबे में बारिश की भी चेतावनी जारी की है। मंत्री सतपाल महाराज ने महाकुंभ के आयोजन के लिए 5000 करोड़ की मदद मांगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 06:42 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 21th June 2019: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बारिश की चेतावनी, 5000 करोड़ की मदद और सौरमंडल की गतिविधियां
Top Dehradun News of the day, 21th June 2019: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बारिश की चेतावनी, 5000 करोड़ की मदद और सौरमंडल की गतिविधियां

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में शुक्रवार को चार मुख्‍य खबरें रहीं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहाड़ से लेकर मैदान तक देवभूमि योगमयी दिखी। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने 23, 24 और 25 जून को देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है। उधर, प्री-बजट कंसल्टेशन संबंधी बैठक में उत्तराखंड के पर्यटन, तीर्थाटन एवं संस्कृति मंत्री मंत्री सतपाल महाराज ने महाकुंभ के आयोजन के लिए 5000 करोड़ की मदद की मांग की। वहीं,  मसूरी पहुंच रहे सैलानी व स्थानीय लोग इन दिनों सौरमंडल की गतिविधियों को देख गद्गद् व अचंभित हो रहे हैं।

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक योगमयी हुई देवभूमि

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राजधानी दून सहित प्रदेश भर के लोगों में भी उत्साह देखा गया। पहाड़ से लेकर मैदान तक देवभूमि योगमयी हो गई। इस मौके पर मौसम ने भी पूरा साथ दिया। गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी क्षेत्र में सुबह से पांच बजे से ही योग के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के बजट से उत्तराखंड को भी हैं ये बड़ी उम्मीदें, जानिए

यह भी पढ़ें: 108 के पूर्व कर्मचारियों संग उपवास पर बैठे हरीश रावत, सरकार पर लगाए आरोप 

उत्‍तराखंड में बारिश व ओलावृष्टि के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली। गुरुवार शाम प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। दून में 23, 24 और 25 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है।

महाकुंभ के आयोजन के लिए 5000 करोड़ की मदद का किया अनुरोध

विज्ञान भवन नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में आयोजित “प्री-बजट कंसल्टेशन” संबंधी बैठक में उत्तराखंड के पर्यटन, तीर्थाटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति एवं अर्थव्यवस्था से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि महाकुंभ के आयोजन के लिए5000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

सौरमंडल की गतिविधियां देख खुश और अचंभित हो रहे हैं पर्यटक 

पहाड़ों की वादियों का लुत्फ उठाने मसूरी पहुंच रहे सैलानी व स्थानीय लोग इन दिनों सौरमंडल की गतिविधियों को देख गद्गद् व अचंभित हो रहे हैं। शाम होते ही शक्तिशाली एचडी विजन लैस दूरबीन से सौरमंडल की हलचलों को देखने के लिए मालरोड गढ़वाल टैरेस पर पर्यटकों का तांता लग जाता है। एचडी दूरबीन से बृहस्पति व उसके चार चंद्रमाओं, शनि व उसके अद्भुत छल्लों और चंद्रमा सहित अन्य ग्रहों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी