आज यातायात के लिए खुल जाएगा तोताघाटी में हाईवे

जागरण संवाददाता ऋषिकेश ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तोता घाटी में आज (रविवार) से यातायात विधिवत शुरू हो जाएगा। शनिवार को उप जिलाधिकारी ने हाईवे का निरीक्षण करने के बाद कार्यदायी संस्था को कुछ खतरनाक स्थानों को दुरस्त कर सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 07:18 PM (IST)
आज यातायात के लिए खुल जाएगा तोताघाटी में हाईवे
आज यातायात के लिए खुल जाएगा तोताघाटी में हाईवे

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तोता घाटी में आज (रविवार) से यातायात विधिवत शुरू हो जाएगा। शनिवार को उप जिलाधिकारी ने हाईवे का निरीक्षण करने के बाद कार्यदायी संस्था को कुछ खतरनाक स्थानों को दुरस्त कर सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर गढ़वाल ने तोताघाटी मे दो दिन पूर्व कटिग का काम पूरा कर दिया था। शनिवार को उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने करीब तीस मीटर के पैच में कुछ स्थानों पर सड़क की चौड़ाई को कम पाया और इसे यातायात के लिए असुरक्षित मानते हुए अधिकारियों को इन स्थानों पर मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर यातायात के लिए सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। हालांकि, शनिवार को कुछ वाहनों को जरूर यहां से ट्रायल के तौर पर गुजारा गया। मगर, हाईव को अभी तक अधिकृत तरीके से नहीं खोला गया है।

पिछले तीन माह से ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को चंबा, टिहरी, गडोलिया, मलेथा होते हुए श्रीनगर की ओर भेजा जा रहा है। जिससे करीब 50 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। एनएच श्रीनगर डिवीजन के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और मलबे को साफ करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिन स्थानों पर मार्ग संकरा है, वहां पुस्ते लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को पुन: प्रशासन की टीम निरीक्षण कर मार्ग का जायजा लेगी। जिसके बाद रविवार से विधिवत रूप से तोताघाटी में मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी