कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की लंबी होती जा रही है लिस्ट

नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। शहरी क्षेत्र से महापौर व पार्षद के दावेदारों की अच्छी खासी संख्या है।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 11:59 AM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 11:59 AM (IST)
कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की लंबी होती जा रही है लिस्ट
कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की लंबी होती जा रही है लिस्ट

देहरादून, [जेएनएन]: नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। शहरी क्षेत्र से महापौर व पार्षद के दावेदारों की अच्छी खासी संख्या है। वहीं, निगम में नए शामिल हुए क्षेत्रों से भी जमकर आवेदन आ रहे हैं। 

निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस में जिस तरह आवेदनों का अंबार लग रहा है, उससे पार्टी नेतृत्व उत्साहित नजर आ रहा है। महापौर के लिए ग्रामीण क्षेत्र से दो दावेदारों ने आवेदन किया। सेवादल महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित और गजियावाला क्षेत्र से भूपेंद्र थापली ने आवेदन किया। 

इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों से तीन दर्जन कांग्रेसियों ने पार्षद टिकट के लिए आवेदन किया। पार्षद टिकट के लिए पांच सौ तक आवेदन पहुंच गए। बता दें के सोमवार को डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल ने भी महापौर के लिए आवेदन पत्र भरे। 

पहले से ही महापौर के दावेदारों में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान शामिल हैं। 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही सिंगल दावेदारी वाले वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद उन प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जाएंगे जिस वार्ड में दो दावेदार हैं। 

शहर की बदहाली को भाजपा जिम्मेवार 

कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक बल्लीवाला चौक क्षेत्र में हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि एकजुट होकर चुनाव लड़ा जाए। उन्होंने शहर की बदहाली के भाजपा को जिम्मेदार बताया। 

कहा कि शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। दुर्गंध से पैदल चलना भी दुभर हो जाता है। शहर में डेंगू फैल रहा है। नालियां चोक हैं। हल्की बारिश में जलभराव हो जाता है। बैठक में निवर्तमान पार्षद जगदीश धीमान, राजेश पुंडीर, राजपाल पुंडीर, बीना बिष्ट, सुमित्रा ध्यानी, कांवली ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनाव में सोशल मीडिया पर भी आयोग की पैनी नजर

यह भा पढ़ें: पार्षद प्रत्याशियों के चयन को भाजपा ने बनाई कमेटी, महापौर के 13 दावेदार

यह भी पढ़ें: सियासी जमीन पर फिर रिकार्ड बनाने की भाजपा के लिए चुनौती

chat bot
आपका साथी