Move to Jagran APP

पार्षद प्रत्याशियों के चयन को भाजपा ने बनाई कमेटी, महापौर के 13 दावेदार

भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों के चयन को कमेटी गठित कर दी है। आरक्षण स्पष्ट होने के बाद भाजपा में महापौर के दावेदारों की संख्या 13 हो गई है।

By BhanuEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 12:06 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 12:06 PM (IST)
पार्षद प्रत्याशियों के चयन को भाजपा ने बनाई कमेटी, महापौर के 13 दावेदार
पार्षद प्रत्याशियों के चयन को भाजपा ने बनाई कमेटी, महापौर के 13 दावेदार

देहरादून, [जेएनएन]: निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों के चयन को कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी 20 अक्टूबर से पहले निर्विवाद वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। विवाद की स्थिति पर कमेटी नफा-नुकसान का आकलन कर 22 अक्टूबर तक शेष प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। 

loksabha election banner

भाजपा महानगर कार्यालय में खासी चहल-पहल रही। यहां महापौर से लेकर पार्षद टिकट के संभावित दावेदार अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाते दिखे। इस बीच महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने चुनाव संचालन समिति और पार्षद प्रत्याशियों के चयन समिति के गठन की घोषणा की। 

उन्होंने बताया कि दून के 100 वार्ड के लिए करीब 430 लोगों ने दावेदारी की है। इनमें से कुछ मंडल अध्यक्ष तो कुछ ने विधायकों के मार्फत दावेदारी की है। सभी प्रत्याशियों का चयन में वह स्वयं, विधायक, महानगर के प्रभारी, दोनों महामंत्री, महिला मोर्चा की अध्यक्ष, अनुसूचित जाति के मोर्चा की अध्यक्ष के संयुक्त निर्णय के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत वार्ड में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट है। मगर, नए वार्डों में प्रत्याशियों को लेकर कुछ दिक्कतें आएंगी। 

महापौर के लिए अब 13 दावेदार 

भाजपा से नगर निगम देहरादून में आरक्षण से पहले महापौर के लिए करीब 28 लोगों ने दावेदारी की थी। मगर, आरक्षण स्पष्ट होने के बाद अब दावेदारों की संख्या 13 हो गई है। इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, ऋषिराज डबराल, महेश्वर बहुगुणा, राजकुमार पुरोहित, सुशील गुप्ता, अजय सिंघल, दिनेश रावत, जोगिंदर पुंडीर तथा महिलाओं में विनोद उनियाल और नीलम का नाम शामिल है। 

युवा मोर्चा ने मांगीं 30 फीसद सीटें 

युवा मोर्चा की तरफ से पार्षद की 30 फीसद सीटों पर टिकट देने की मांग की गई है। सोमवार को हुई भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में अध्यक्ष श्याम पंत और महामंत्री राजेश रावत ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को हर क्षेत्र में तरजीह दी है, उसी तरह निकाय चुनाव में भी युवाओं की भागीदारी अहम होगी।

यह भी पढ़ें: सियासी जमीन पर फिर रिकार्ड बनाने की भाजपा के लिए चुनौती

यह भी पढ़ें: सपा ने छोड़ा गठबंधन का शिगूफा, कांग्रेस और बसपा ने किया किनारा

यह भी पढ़ें: दून के महापौर टिकट को कांग्रेस में सात दावेदारों ने ठोकी ताल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.