एनडी तिवारी के निधन पर उत्‍तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर उत्‍तराखंड सरकार ने सूबे में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 08:40 PM (IST)
एनडी तिवारी के निधन पर उत्‍तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
एनडी तिवारी के निधन पर उत्‍तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का गुरुवार दोपहर दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर उत्‍तराखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। अपने शोक संदेश में मुंख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं.नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को दुख सहने की प्रार्थना करता हूं। उनका का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, विरोधी दल में होने के बावजूद उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर रहकर सदैव अपना स्नेह बनाये रखा।

एनडी तिवारी के जाने से भारत की राजनीति में जो शून्य उभरा है, उसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। एनडी तिवारी देश के वित्त मंत्री, उद्योग मंत्री और विदेशमंत्री जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उत्तराखंड उनके योगदान को कभी नहीं भुला पाएगा, नवोदित राज्य उत्तराखंड को आर्थिक और औद्योगिक विकास की रफ्तार से अपने पैरों पर खड़ा करने में उन्‍होंने अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: एनडी तिवारी का निधन : जिस दिन पैदा हुए, उसी दिन कह गए अलविदा

यह भी पढ़ें: पहाड़ के छोटे से गांव से निकले एनडी, जानिए जीवन की कुछ अहम बातें

chat bot
आपका साथी