प्रो. अभिमन्यु कुमार का इस्तीफा मंजूर, सुनील जोशी बने आयुर्वेद विवि के कुलपति

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अभिमन्यु कुमार का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। उनके स्थान पर प्रो. सुनील कुमार जोशी को प्रभारी कुलपति बनाया गया।

By BhanuEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 09:51 AM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 09:51 AM (IST)
प्रो. अभिमन्यु कुमार का इस्तीफा मंजूर, सुनील जोशी बने आयुर्वेद विवि के कुलपति
प्रो. अभिमन्यु कुमार का इस्तीफा मंजूर, सुनील जोशी बने आयुर्वेद विवि के कुलपति

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अभिमन्यु कुमार का इस्तीफा राज्यपाल एवं कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य ने स्वीकार कर लिया है। उनका चयन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विवि, जोधपुर के कुलपति के रूप में हो गया है। 

आयुर्वेद विवि के ऋषिकुल परिसर में शल्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार जोशी को राजभवन ने प्रभारी कुलपति नियुक्त किया है। कुलपति के पद पर नियमित नियुक्ति होने या छह माह की अवधि में जो भी पूर्व हो, के लिए उन्हें तैनात किया गया है। 

प्रो. सुनील जोशी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल करने के बाद ऋषिकुल व गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज में शल्य चिकित्सा विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के शल्य चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। 

वह ऋषिकुल के परिसर निदेशक भी हैं। आयुर्वेद क्षेत्र में प्रो. सुनील जोशी को मर्म चिकित्सा के उन चुनिंदा विशेषज्ञों के रूप में जाना जाता है जिन्होंने आयुर्वेद के साथ ही इस चिकित्सा विधा को भी पुनर्जीवित करने के साथ-साथ दुनियाभर में प्रचारित व प्रसारित करने का कार्य किया है। 

यह भी पढ़ें: दून विश्वविद्यालय की छात्रा आयुषी को मिला इंडो यूएस फैलोशिप अवार्ड Dehradun News

एक अनुभवी शल्य चिकित्सक के साथ ही उनका लंबा प्रशासनिक व शैक्षणिक अनुभव रहा है। आयुर्वेदीय मर्म विज्ञान सहित उनकी अनेक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके कुलपति बनने से आयुर्वेद विवि की कार्यशैली में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग छात्रों के हुनर को पहचान देगा सरकार का यह फार्मूला, पढ़िए खबर

chat bot
आपका साथी