दून विश्वविद्यालय की छात्रा आयुषी को मिला इंडो यूएस फैलोशिप अवार्ड Dehradun News
दून विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिकल साइंस की शोध छात्रा आयुषी अरोड़ा को प्रतिष्ठित इंडो-यूएस फैलोशिप मिली है। यह फैलोशिप अपने शोध कार्य को आगे बढ़ाने के लिए दी है।
देहरादून, जेएनएन। दून विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिकल साइंस की शोध छात्रा आयुषी अरोड़ा को प्रतिष्ठित इंडो-यूएस फैलोशिप मिली है। इस वर्ष इस फैलोशिप के लिए देश के प्रतिष्ठित शोध संस्थानों व विश्वविद्यालयों से शोधार्थियों ने आवेदन किए थे।
दून विवि के रसायन विज्ञान की शोध छात्रा इस सम्मान को प्राप्त करने में सफल हुईं। यह फैलोशिप छात्रा को अमेरिका की प्रसिद्ध टैक्सास यूनिवर्सिटी ने अपने शोध कार्य को आगे बढ़ाने के लिए दी है। रसायन विज्ञान में आयुषी देश से अकेली ऐसी शोध छात्रा हैं, जिन्हें एक खुली प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित फैलोशिप के लिए चयनित किया गया।
इसके तहत छात्रा को 2500 अमेरिकन डॉलर प्रतिमाह, हवाई यात्रा भत्ता, बीमा व ऑफिशियल खर्चे के तहत अन्य राशि प्रदान की जाएगी। अब तक यह फैलोशिप सामान्य रूप से आइआइटी व आइआइएससी बैंगलौर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र-छात्राएं ही प्राप्त करते रहे हैं। आयुषी को यह फैलोशिप प्राप्त होने पर विवि के छात्रों व शिक्षकों ने खुशी जताई।
यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग छात्रों के हुनर को पहचान देगा सरकार का यह फार्मूला, पढ़िए खबर
रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि शोध की गुणवत्ता उत्कृष्ट स्तर की हो, इसके लिए विभाग हमेशा प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि आयुषी को फैलोशिप प्राप्त होने पर अन्य शोधार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अच्छा कार्य करने को प्रेरित होंगे।
यह भी पढ़ें: आइआइएफटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक मौका