पौड़ी में बनेगा वन्य जीवन से जुड़ा उत्‍तराखंड का पहला होम स्टे, पढ़िए पूरी खबर

आने वाले समय में होम स्टे विद मैन ईटर हंटर के रूप में पर्यटन नगरी पौड़ी को एक ऐसी सौगात मिलने जा रही है जो पर्यटकों को रोमांच से भर देगी।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 04:15 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 10:48 PM (IST)
पौड़ी में बनेगा वन्य जीवन से जुड़ा उत्‍तराखंड का पहला होम स्टे, पढ़िए पूरी खबर
पौड़ी में बनेगा वन्य जीवन से जुड़ा उत्‍तराखंड का पहला होम स्टे, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, गुरुवेंद्र नेगी। आने वाले समय में 'होम स्टे विद मैन ईटर हंटर' के रूप में पर्यटन नगरी पौड़ी को एक ऐसी सौगात मिलने जा रही है, जो पर्यटकों को रोमांच से भर देगी। होम स्टे के लिए जिला प्रशासन की ओर से 80 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। यह राज्य का ऐसा पहला होम स्टे होगा, जहां प्रख्यात शूटर जॉय हुकील पर्यटकों के साथ वाइल्ड लाइफ से जुड़े किस्से भी साझा करेंगे। जॉय हुकील ने ही इस होम स्टे के लिए अपनी जमीन पर्यटन विभाग को दान की है।

पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद होने के बावजूद आज तक पौड़ी शहर उपेक्षित ही रहा है। लेकिन, अब जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल की पहल पर जिला प्रशासन ने यहां प्रकृति, वाइल्ड लाइफ और पर्यटन को जोड़ते हुए एक होम स्टे के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। खास बात यह कि इस होम स्टे को वाइल्ड लाइफ से जोड़ा जाना है। निर्माण के बाद प्रख्यात शूटर जॉय हुकील यहां ठहरने वाले पर्यटकों को नरभक्षी हुए गुलदारों की जानकारी देने के अलावा वन्य जीवों के व्यवहार और वाइल्ड लाइफ से जुड़े किस्से भी सुनाएंगे। साथ ही शहर से सटे नजदीकी जंगलों की सड़कों पर पर्यटकों को लेपर्ड सफारी भी कराई जाएगी। इसके पीछे मंशा ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को पौड़ी खींचना है। जॉय हुकील बताते हैं कि होम स्टे बनने से क्षेत्र के कई युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Bottle House: चीन सीमा पर बीआरओ के श्रमिकों ने बनाया 'बोतल हाउस', जानिए इसकी खासियत

अब तक 37 नरभक्षी गुलदार कर चुके ढेर 

शूटर जॉय हुकील अब तक आदमखोर हो चुके 37 गुलदारों को शूट कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने छह गुलदारों को पिंजरे में कैद करने में भी सहयोग किया। बकौल हुकील, यह कार्य मैं समाज सेवा की दृष्टि से करता हूं। वर्ष 2007 से लेकर अब तक वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में उनके जो अनुभव रहे हैं, उन्हें वह होम स्टे में पर्यटकों के साथ साझा करेंगे।

ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में नजर आएंगे जॉय 

पर्यटन नगरी पौड़ी में स्वीकृत होम स्टे के लिए प्रख्यात शूटर जॉय हुकील को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने जॉय की ओर से होम स्टे के लिए दान की गई भूमि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि वाइल्ड लाइफ से जुड़े प्रदेश के इस पहले होम स्टे को कम्युनिटी बेस पर संचालित किया जाएगा। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2020 and Sawan Somvar: दीर्घायु योग के साथ बन रहा रक्षा बंधन का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

chat bot
आपका साथी