बर्फ से लकदक हुए पहाड़, ठिठुरा पूरा उत्तराखंड; केदारनाथ में पड़ी डेढ़ फीट बर्फ

मौसम में आए बदलाव से समूचा उत्‍तराखंड कड़ाके की शीत की चपेट में है। पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं तो धूप के बावजूद मैदानी इलाकों में बर्फीली हवा कंपकंपी छुड़ा रही है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 09:31 AM (IST)
बर्फ से लकदक हुए पहाड़, ठिठुरा पूरा उत्तराखंड; केदारनाथ में पड़ी डेढ़ फीट बर्फ
बर्फ से लकदक हुए पहाड़, ठिठुरा पूरा उत्तराखंड; केदारनाथ में पड़ी डेढ़ फीट बर्फ

देहरादून जेएनएन। उत्तराखंड में बुधवार से शुरू हुआ बारिश और बर्फबारी का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। मौसम में आए बदलाव से समूचा प्रदेश कड़ाके की शीत की चपेट में है। पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं तो धूप के बावजूद मैदानी इलाकों में बर्फीली हवा कंपकंपी छुड़ा रही है।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में सुबह से हिमपात होता रहा। इसके अलावा कुमाऊं में भी ऐसे ही हालात हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

चारों धामों में गुरुवार को भी बारिश और बर्फबारी का क्रम बना रहा। इससे बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। जबकि अधिकतम तामपान एक से दो डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। चमोली में विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली व उससे सटे गोरसो बुग्याल में लगातार तीसरे दिन भी हिमपात हुआ। केदारनाथ में भी  बर्फबारी का सिलसिला बना रहा।

धाम में करीब डेढ़ फीट बर्फ एकत्र हो चुकी है। लगातार हिमपात से पुनर्निर्माण कार्यों पर भी ब्रेक लगा हुआ है। रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ, पंवालीकांठा, मद्महेश्वर और चोपता में भारी बर्फबारी हुई।  उत्तरकाशी जिले की गंगा और यमुना घाटी में भी यही स्थिति बनी हुई है।

खरसाली, मुखवा, धराली व हर्षिल घाटी के साथ ही सुक्की टॉप, दयारा बुग्याल, डोडीताल, ओसला गंगाड़ बर्फ से लकदक हैं। बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोत्री से 20 किलोमीटर दूर धराली में बंद है। देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र जौनसार के चकराता में भी भारी बर्फबारी के समाचार हैं। मैदानी क्षेत्रों में दिनभर सूरज के साथ बादलों की आंखमिचौनी जारी रही, वहीं सर्द हवाएं डेरा डाले रहीं। हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और रुड़की में तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। 

कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के उच्च व मध्य हिमालय में नामिक से लेकर चौदास तक का क्षेत्र हिमाच्छादित हो चुका है। पिथौरागढ़ के निकट थलकेदार और ध्वज चोटियों पर  हिमपात हुआ। मुनस्यारी से लेकर रातापानी तक हुई बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है।

गुरुवार का का तापमान

     

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से लुढ़का पारा, बच्चों और बुजुर्गों का रखें ख्याल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में हल्की बूंदाबांदी; सर्द हुआ मौसम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम हुआ और भी सर्द, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

chat bot
आपका साथी