CoronaVirus: दून शहर की सड़कों पर 31 तक चलेगा सेनिटाइजेशन

कोरोना के खिलाफ जंग में रविवार को नगर निगम ने शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया और सड़कों को सेनिटाइज किया। शहर में आठ जोन बनाकर मेगा अभियान चलाया गया।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Publish:Mon, 23 Mar 2020 12:38 PM (IST) Updated:Mon, 23 Mar 2020 12:38 PM (IST)
CoronaVirus: दून शहर की सड़कों पर 31 तक चलेगा सेनिटाइजेशन
CoronaVirus: दून शहर की सड़कों पर 31 तक चलेगा सेनिटाइजेशन

देहरादून, जेएनएन। कोरोना के खिलाफ जंग में रविवार को नगर निगम ने शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया और सड़कों को सेनिटाइज किया। महापौर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त विनय शंकर और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह ने अभियान की जिम्मेदारी संभाली और पूरे दिन इसका फीडबैक लेते रहे। 

नगर आयुक्त ने जगह-जगह निरीक्षण भी किया। शहर में आठ जोन में बना मेगा अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि अभियान में साठ प्रतिशत शहर सेनिटाइज कर दिया गया। इस दौरान एक लाख 32 हजार लीटर दवा छिड़काव कराया गया। यह अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा।

सुबह साढ़े आठ बजे महापौर गामा और नगर आयुक्त ने नगर निगम पहुंच टीमों को दिशा-निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम टीमों ने शहर की सड़कों को सोडियम हाइपोक्लोराइड से सेनिटाइज किया। आठ जोन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए थे। सभी अधिकारी व सफाई निरीक्षक निगम कार्यालय में एकत्रित हुए और यहां से कीटनाशक व वाहन लेकर सफाई अभियान की शुरुआत की गई। 

शहर में गैस एजेंसी, बैंक, फुटपॉथ, रेलिंग और बस स्टॉप समेत हर सार्वजनिक स्थलों को पूरी तरह सेनिटाइज किया जाएगा। महापौर व नगर आयुक्त क निर्देश पर सभी सफाई कर्मी बावर्दी रहे। नअभियान में कर्मचारियों ने सड़कों के दोनों ओर दवा का छिड़काव किया। सड़कों के किनारे मलबा हटाने के साथ ही ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया। नाला गैंग ने नाले और नालियों की सफाई की।

यहां चलाया गया अभियान

-महाराणा प्रताप स्टेडियम से 6 नंबर पुलिया तक।

-लक्ष्मण सिद्ध मंदिर-मियांवाला से आराघर चौक तक।

-आइएसबीटी से रिस्पना पुल तक।

-बहल चौक से राजपुर रोड होते हुए हेलीपैड किरसाली चौक तक।

-किरसाली चौक से सर्वे चौक होते हुए लाडपुर तक।

-बल्लूपुर फ्लाइओवर से आइएमए गेट तक।

-आशारोड़ी से बल्लूपुर चौक तक।

-आराघर चौक से बहल चौक, घंटाघर, प्रिंस चौक, आईएसबीटी तक।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान मत करो राशन की चिंता, होम डिलीवरी की होगी व्यवस्था Dehradun News

सीएम ने लिया फीडबैक

शहर के सेनिटाइजेशन को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर महापौर एवं नगर आयुक्त को बुलाकर फीडबैक लिया। नगर आयुक्त ने बताया कि अगले दो दिन में पूरे शहर को सेनिटाइज कर दिया जाएगा। शहर पूरा होने के बाद फिर से यही प्रक्रिया जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में लॉकडाउन को किस बात का था इंतजार, जानिए क्या है लॉकडाउन

chat bot
आपका साथी