देहरादून-दिल्ली हाईवे पर दौराला में टोल प्लाजा पर फंसी रहीं रोडवेज बस, जानिए वजह

कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों की ओर से रविवार को देहरादून-दिल्ली राजमार्ग पर दौराला टोल प्लाजा पर जाम लगाने से रोडवेज बस दो घंटे फंसी रहीं। देहरादून के साथ हरिद्वार रुड़की ऋषिकेश श्रीनगर कोटद्वार से दिल्ली की ओर आने-जाने वाली बस फंसने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 02:05 PM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 02:05 PM (IST)
देहरादून-दिल्ली हाईवे पर दौराला में टोल प्लाजा पर फंसी रहीं रोडवेज बस, जानिए वजह
देहरादून-दिल्ली हाईवे पर दौराला में टोल प्लाजा पर फंसी रहीं रोडवेज बस।

जागरण संवाददाता, देहरादून। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों की ओर से रविवार को देहरादून-दिल्ली राजमार्ग पर दौराला टोल प्लाजा पर जाम लगाने से रोडवेज बस दो घंटे फंसी रहीं। देहरादून के साथ ही हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, श्रीनगर और कोटद्वार से दिल्ली की ओर आने-जाने वाली बस फंसने से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बाद में इन सभी बस को नहर पटरी के रास्ते मुरादनगर होकर संचालित किया गया। 

रविवार सुबह गढ़वाल मंडल से दिल्ली मार्ग पर निकलीं रोडवेज बस मेरठ से पहले दौराला में कईं किलोमीटर लंबे जाम में फंस गईं। बताया गया कि किसानों ने अपने आंदोलन के चलते दौराला में टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया था। पूरा ट्रैफिक जाम हो गया। बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बस और अन्य निजी वाहनों को गंगा पटरी होते हुए निकाला। आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से दौराला तक आए। दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक टोल प्लाजा पर जाम लगा रहा। शाम को जाने वाली बस सुचारू गईं। 

नई एसी सस्ती जनरथ सेवा शुरू

उत्तराखंड रोडवेज ने देहरादून से दिल्ली के लिए एक नई सस्ती वातानुकूलित जनरथ बस सेवा शुरू की है। तीन और दो लेन की सीट वाली इस बस को यात्री खासा पसंद कर रहे हैं। बस रोजाना सुबह 11 बजे दून से दिल्ली के लिए चल रही और रात में 10 बजे दिल्ली से लौट रही। बस का किराया अन्य वातानुकूलित बस से कम यानी 467 रुपये है जबकि अन्य वातानुकूलित बस का किराया 580 रुपये है। उत्तर प्रदेश रोडवेज की जनरथ सेवा से इस बस का किराया 60 रुपये कम है। इसके अलावा दिल्ली के लिए संचालित पांचों सीएनजी बस भी फुल चल रहीं। 

यह भी पढ़ें: Farmer Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ उपवास रख दिया धरना, केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ

chat bot
आपका साथी