राहुल गांधी की रैली में युकां को यूथ जुटाने की जिम्मेदारी

युवा कांग्रेस के कंधों पर राहुल गांधी की 16 मार्च को प्रस्तावित परिवर्तन रैली में युवाओं की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी रहेगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 06:34 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 06:34 PM (IST)
राहुल गांधी की रैली में युकां को यूथ जुटाने की जिम्मेदारी
राहुल गांधी की रैली में युकां को यूथ जुटाने की जिम्मेदारी

देहरादून, जेएनएन। राहुल गांधी की 16 मार्च को प्रस्तावित परिवर्तन रैली में युवाओं की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस के कंधों पर रहेगी। कांग्रेस भवन में हुई बैठक में युवा कांग्रेस को यह जिम्मेदारी दी गई। 

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुटता से काम करना होगा। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रैली के आयोजन एवं उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सुमित खन्ना, जिला उपाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल नितिन बिष्ट, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहित मेहता, जिला महासचिव अरुण बिष्ट, कैंट विधानसभा अध्यक्ष शोभित तिवारी, जिला संयोजक सोशल मीडिया गौतम सोनकर आदि मौजूद रहे। 

रैली में प्रत्येक बूथ से जुटेंगी महिलाएं 

प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी परमिंदर कौर व महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में शहर विभिन्न वार्डों में बैठक आयोजित की गई। बैठकों में 16 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित राहुल गांधी की परिवर्तन रैली में ब्लॉक व बूथ स्तर से महिला कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में महिला कांग्रेस पदाधिकारी नजमा खान, वंदना शर्मा, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी उत्तराखंड से कर सकते हैं चुनावी शंखनाद

यह भी पढ़ें: हरीश रावत, प्रदीप टम्टा और प्रीतम सिंह के चुनाव लड़ने पर हाईकमान लेगा फैसला

chat bot
आपका साथी