क्रिकेटर अभिमन्यु के घर हुई डकैती का 5.50 लाख कैश और 13 आभूषण बरामद

क्रिकेटर अभिमन्यु के पिता आरपी ईश्वरन के घर डाली गई डकैती के मामले में आरोपित अदनान के दिल्ली स्थित घर से पुलिस ने साढ़े पांच लाख रुपये और आभूषण बरामद किए।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 09:34 AM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 09:34 AM (IST)
क्रिकेटर अभिमन्यु के घर हुई डकैती का 5.50 लाख कैश और 13 आभूषण बरामद
क्रिकेटर अभिमन्यु के घर हुई डकैती का 5.50 लाख कैश और 13 आभूषण बरामद

देहरादून, जेएनएन। अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी के संचालक एवं क्रिकेटर अभिमन्यु के पिता आरपी ईश्वरन के घर डाली गई डकैती के मामले में आरोपित अदनान के दिल्ली स्थित घर से साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी और सफेद धातु के बने तेरह आभूषण बरामद किए गए हैं। वहीं हैदर की निशानदेही पर आशारोड़ी के जंगल में फेंके गए दो तमंचे भी बरामद कर लिए गए हैं।

22 सितंबर की रात बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के पिता और अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन के घर डकैती पड़ी  थी। इसका पुलिस ने जब एक अक्टूबर को पर्दाफाश किया तो डकैतों ने कई सनसनीखेज रहस्यों को खोला। 

डकैतों ने बयान दिया कि इससे पहले उन सभी ने 26 मई की रात वसंत विहार के विजय पार्क कॉलोनी में परिवहन विभाग के आरआइ के घर 1.38 करोड़ की डकैती डाली थी। इस घटना की पुलिस को जानकारी ही नहीं दी गई थी। 

वहीं, कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद बदमाशों से राजपुर थाने में पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस आरोपितों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। दरअसल, इन दोनों वारदात में प्रयुक्त असलहा और ईश्वरन के घर से उखाड़ी गई डीवीआर की बरामदगी नहीं हो सकी थी। 

यह भी पढ़ें: डकैती कांड: वीरेंद्र गैंग के सदस्यों को लेकर दिल्ली गई टीम लौटी

एसओ राजपुर अशोक राठौर ने बताया कि अदनान के पान मंडी सदर बाजार, दिल्ली स्थित घर से नकदी और ज्वैलरी बरामद की गई है। वहीं वारदात में प्रयुक्त दो तमंचा हैदर की निशानदेही पर आशारोड़ी के जंगल से बरामद किया गया है। तमंचे के साथ छह जिंदा कारतूस भी मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के घर हुई डकैती में दिल्ली का जौहरी गिरफ्तार, Dehradun News

chat bot
आपका साथी