पेट्रोल-डीजल की किल्लत दूर करने का दिया भरोसा

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत के समाधान को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Jun 2019 03:01 AM (IST) Updated:Mon, 10 Jun 2019 06:41 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल की किल्लत  दूर करने का दिया भरोसा
पेट्रोल-डीजल की किल्लत दूर करने का दिया भरोसा

राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत के समाधान को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड में पेट्रोल व डीजल की किल्लत को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने का भरोसा दिया है।

सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि वर्तमान में पर्यटकों की अधिक आवाजाही के कारण पेट्रोल और डीजल की खपत सामान्य दिनों से अधिक बढ़ गई है, जिससे पेट्रोल पंप अपेक्षित ईंधन की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है और इस समय राज्य में पर्यटन और चारधाम यात्रा चरम पर है। ईंधन न मिलने के कारण यात्रियों और स्थानीय निवासियों को काफी असुविधा हो रही है। जिन यात्रियों के साथ बुजुर्ग और बच्चे हैं, उन्हें काफी कष्ट उठाना पड़ रहा है। बलूनी ने बताया कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने आश्वस्त किया है कि वे संबंधित अधिकारियों को ईधन की सुचारू आपूर्ति के लिए आदेशित कर रहे हैं, ताकि पर्यटक अपनी यात्रा सहज रूप से पूर्ण कर सकें और स्थानीय निवासी भी जो ईंधन की किल्लत झेल रहे हैं, उन्हें भी राहत मिल सके।

chat bot
आपका साथी