हरिद्वार बाईपास रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज से भरिए फर्राटा, मुख्‍यमंत्री ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने हरिद्वार बाईपास रोड पर फोरलेन रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। इसके बाद इसे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 12:28 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 12:28 PM (IST)
हरिद्वार बाईपास रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज से भरिए फर्राटा, मुख्‍यमंत्री ने किया लोकार्पण
हरिद्वार बाईपास रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज से भरिए फर्राटा, मुख्‍यमंत्री ने किया लोकार्पण

देहरादून, जेएनएन। हरिद्वार बाईपास रोड पर फोरलेन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने इसका लोकार्पण किया।

आरओबी के संचालन के बाद हरिद्वार व सहारनपुर की तरफ से दून होकर गुजरने वाले वाहन जाम में फंसे बिना सरपट दौड़ पाएंगे। अब तक यहां पर रेलवे क्रॉसिंग के चलते न सिर्फ लोगों को अनावश्यक इंतजार करना पड़ता, बल्कि इससे जाम की स्थिति भी विकट हो जाती है। इस आरोबी की एक और खास बात यह है कि इसके नीचे स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 12 मीटर लंबा, तीन मीटर ऊंचा व चार मीटर चौड़ा अंडरपास भी बनाया गया है। 

इससे पहले मोहकमपुर में बने आरओबी में भी अब तक अंडरपास नहीं बनाया जा सका है। मोकहमपुर के बाद यह दून शहर का दूसरा रेलवे ओवर ब्रिज भी है।

आरओबी परियोजना पर एक नजर

काम शुरू (अनुबंध के मुताबिक), 31 सितंबर 2016 काम पूरा करने का पहला लक्ष्य, मार्च-सितंबर 2018 संशोधित तिथि, 17 फरवरी 2019 कार्य विस्तार, 235 दिन का मिला कार्य की लागत, 49.8 करोड़ रुपये अब तक खर्च, करीब 50 करोड़ रुपये आरओबी की लंबाई, 715 मीटर दोनों एप्रोच रोड, 183 मीटर चौड़ाई, फोरलेन (चार लेन) पुल पर फुटपाथ, करीब 70 सेंटीमीटर चौड़ाई लोड क्षमता, 128 टन के लोड टेस्ट में आरओबी हुआ पास

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने देश के 22वें विधि विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला

यह भी पढ़ें: जन औषधि केंद्र में आधी कीमत पर हैं दवा उपलब्ध, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी