उत्तराखंड में राहुल गांधी छह अप्रैल को कर सकते हैं तीन सभाओं को संबोधित

छह अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का श्रीनगर गढ़वाल अल्मोड़ा व हल्द्वानी में जनसभाओं का कार्यक्रम तय है। वहीं सात अप्रैल को प्रियंका गांधी देहरादून मेें रोड शो कर सकती हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 09:41 PM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:17 PM (IST)
उत्तराखंड में राहुल गांधी छह अप्रैल को कर सकते हैं तीन सभाओं को संबोधित
उत्तराखंड में राहुल गांधी छह अप्रैल को कर सकते हैं तीन सभाओं को संबोधित

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस उत्तराखंड में मतदान से ऐन पहले अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में झोंकने जा रही है। छह अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का श्रीनगर गढ़वाल, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में जनसभाओं का कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं सात अप्रैल को प्रियंका गांधी रोड शो के लिए देहरादून का रुख कर सकती हैं। 

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति की ओर से तय किए गए उक्त कार्यक्रमों पर अब कांग्रेस हाईकमान की मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशियों से बातचीत के बाद राहुल गांधी के उक्त कार्यक्रम का खाका तैयार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद इस कार्यक्रम को जारी किया जाएगा। 

प्रदेश संगठन की ओर से तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक छह अप्रैल को दोपहर 12 बजे सबसे पहले राहुल गांधी श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे अल्मोड़ा और शाम चार बजे हल्द्वानी या रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

इसके अलावा देहरादून में सात अप्रैल को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी प्रतिनिधिमंडल जल्द प्रियंका गांधी से भी मुलाकात करेगा। दरअसल सात अप्रैल को प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सीमांत जिले सहारनपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। 

इसी दिन उन्हें उत्तराखंड में भी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पार्टी के अन्य स्टार प्रचारकों में देहरादून में ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरिद्वार में सलमान खुर्शीद, काशीपुर में गुलाम नबी आजाद, ऊधमसिंह नगर में आठ या नौ अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह व भूपेंद्र हुड्डा, कैप्टन अमरेंद्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, बंगाली बहुल क्षेत्रों के लिए शर्मिष्ठा मुखर्जी के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं। 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इन कार्यक्रमों के लिए स्टार प्रचारकों की अनुमति लेने को मंगलवार को प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व दर्जाधारी अजय सिंह नई दिल्ली रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: 28 को मार्च को रुद्रपुर में होगी प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दांव पर लगाई उत्तराखंड की दो राज्यसभा सीटें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में चुनाव को लेकर गंभीर नहीं उक्रांद, अतित्व पर छाया संकट

chat bot
आपका साथी