गढ़वाल,, यमुना से निकाले चार शव, अन्य की तलाश जारी

हथियारी डैम के पास अनियंत्रित होकर यमुना में गिरी यूटिलिटी सवार लापता लोगों में से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को सर्च अभियान के बाद यह सफलता मिली। फिलहाल पुलिस हादसे का कारण सड़क का तीव्र मोड और संकरा होना बता रही है। लापता लोगों की तलाश को एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 08:56 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 08:56 PM (IST)
गढ़वाल,, यमुना से निकाले चार शव, अन्य की तलाश जारी
गढ़वाल,, यमुना से निकाले चार शव, अन्य की तलाश जारी

जागरण संवाददाता, विकासनगर: हथियारी डैम के पास अनियंत्रित होकर यमुना में गिरी यूटिलिटी सवार लापता लोगों में से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को सर्च अभियान के बाद यह सफलता मिली। फिलहाल पुलिस हादसे का कारण सड़क का तीव्र मोड और संकरा होना बता रही है। लापता लोगों की तलाश को एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी है।

बता दें कि सोमवार देर शाम विकासनगर से सामान लेकर जौनसार के सुदूरवर्ती लाखामंडल क्षेत्र के लावड़ी गांव जा रही यूटिलिटी विकासनगर-बाड़वाला-जुड्डो मार्ग पर हथियारी डैम के पास अनियंत्रित होकर यमुना में समा गई थी। यूटिलिटी के करीब तीन सौ मीटर नीचे खाई में पलटने से वाहन चालक लावड़ी निवासी प्रवेश पंवार यमुना में गिरने से पहले छिटक कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका देहरादून में उपचार चल रहा है। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अजय भट्ट, एसपी क्राइम प्रकाश चंद आर्य, सीओ ट्रेफिक राकेश देवली, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भूपेंद्र सिंह धोनी, एसएसआइ गिरीश नेगी की देखरेख में सर्च अभियान शुरू हुआ। सर्च अभियान में पुलिस टीम ने ओशा आश्रम के पास से यमुना से चार शव बरामद किए। जिनकी पहचान लाखीराम 28 पुत्र उडिया निवासी बणगांव थाना कैंपटी जिला टिहरी गढ़वाल, गेंदा दास 42 पुत्र केवलू व साईना देवी 32 पत्नी गेंदा निवासीगण घण्ता तहसील चकराता, विक्की 22 पुत्र जगालू निवासी लावड़ी लाखामंडल के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर मोरचरी भेजा गया है। एसएसआइ गिरीश नेगी के अनुसार हादसे में दीपक उर्फ छोटू 26 निवासी खरसोन क्यारी नैनबाग थाना कैंपटी जिला टिहरी गढ़वाल व नवीन 25 पुत्र अन्नो निवासी धोइरा लाखामंडल के यमुना में बहकर लापता होने की बात सामने आई है, क्योंकि दोनों ने घर लौटते समय फोन पर परिजनों से बात की थी। दोनों की तलाश को पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी है। गौरतलब है कि सोमवार को घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे में आठ लोगों के लापता होने की बाद कही थी। उधर, तहसीलदार प्रकाश शाह ने हादसे की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।

chat bot
आपका साथी