देहारदून में रिस्पना पुल से नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 800 ग्राम गांजा बरामद

एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने आठ किलो 800 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। टीम को सूचना मिली थी कि रमेश साहनी निवासी परमहंस कॉलोनी चुख्खू वाला गांजा की तस्करी करने जा रहा है। आरोपित को रिस्पना पुल से गिरफ्तार किया गया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 03:08 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 03:08 PM (IST)
देहारदून में रिस्पना पुल से नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 800 ग्राम गांजा बरामद
देहारदून में रिस्पना पुल से नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

जागरण संवाददाता, देहरादून। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने आठ किलो 800 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। टीम को सूचना मिली थी कि रमेश साहनी निवासी परमहंस कॉलोनी चुख्खू वाला गांजा की तस्करी करने जा रहा है। आरोपित को रिस्पना पुल से  गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह मुनाफे के लिए गांजे का काम करता है। उसने बताया कि वह गांजा गायघाट बिहार से ला रहा था।

स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रायवाला पुलिस ने बाइक से स्मैक तस्करी कर रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 5.25 ग्राम स्मैक बरामद की। रायवाला के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि आरोपित पृथ्वी राज सिंह उर्फ राज निवासी गली 10 गुमानीवाला ऋषिकेश को ओवरब्रिज रायवाला के पास से गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि वह नशे का आदी है, अपने शौक पूरे करने के लिए वह हरिद्वार के भगवानपुर व रुड़की क्षेत्र से स्मैक सस्ते दामों पर खरीद कर मुनिकी रेती ऋषिकेश के कैंपिंग एरिया में स्मैक पीने वाले व्यक्तियों और शिक्षण संस्थानों के छात्रों को महंगे दामों पर बेचता है, जिससे अच्छी खासी कमाई हो जाती है। उन्होंने बताया कि आरोपित पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक सीज की गई है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली से स्मैक ला रहे तस्कर को सहसुपर पुलिस ने दबोचा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी