फेसबुक पर प्यार, नाबालिग को भगाने मुंबई से ऋषिकेश पहुंचा आशिक, जानें फिर क्या हुआ

नाबालिग लड़की से दोस्ती के बाद प्यार में पागल युवक मुंबई से ऋषिकेश पहुंच गया। वो निकाह के लिए फेसबुक दोस्त को घर से भगाकर ले जाने की फिराक में था।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 18 May 2019 01:48 PM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 01:48 PM (IST)
फेसबुक पर प्यार, नाबालिग को भगाने मुंबई से ऋषिकेश पहुंचा आशिक, जानें फिर क्या हुआ
फेसबुक पर प्यार, नाबालिग को भगाने मुंबई से ऋषिकेश पहुंचा आशिक, जानें फिर क्या हुआ

ऋषिकेश, जेएनएन। फेसबुक पर नाबालिग लड़की से दोस्ती के बाद प्यार में पागल युवक मुंबई से ऋषिकेश पहुंच गया। वो निकाह के लिए फेसबुक दोस्त को घर से भगाकर ले जाने की फिराक में था। मगर, इस बीच पुलिस को खबर लग गई। पुलिस ने युवक को धर दबोचा। 

दरअसल, चौदह बीघा, मुनिकीरेती निवासी एक व्यक्ति ने मुनिकीरेती पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री की फेसबुक पर आसिफ नाम के एक युवक से दोस्ती हुई थी। आसिफ उनकी बेटी से प्यार करने लगा है और वह भगाने के इरादे से ऋषिकेश आ पहुंचा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। पता चला कि युवक चारधाम यात्रा बस अड्डे से चौदह बीघा की ओर जा रहा है।

पुलिस ने यहां स्थित पुल पर युवक को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम आसिफ पुत्र कयूम खान मूल निवासी ग्राम भार पट्टी थाना आसपुर, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश और हाल निवासी मुंबई महाराष्ट्र बताया। युवक ने बताया कि वह मुंबई में एक होटल में काम करता है। कुछ माह पूर्व फेसबुक पर उनकी दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा। वह लड़की से निकाह करना चाहता है। इसलिए वह भगाने के लिए यहां आया था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ पोक्सो अधिनियम में भी आरोपित आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से सात माह तक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 12 साल की कठोर कारावास

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी