बाग में ले जाकर नाबालिग से की छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार Dehradun News

नाबालिग के साथ छेड़खानी के एक मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। ढकरानी क्षेत्र के बाग में ले जाकर छेड़छाड़ की गई।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 04:19 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 04:19 PM (IST)
बाग में ले जाकर नाबालिग से की छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार Dehradun News
बाग में ले जाकर नाबालिग से की छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार Dehradun News

विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़खानी के एक मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। ढकरानी क्षेत्र के बाग में ले जाकर छेड़छाड़ की गई। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है।

कोतवाली अंतर्गत ढकरानी निवासी अरविंद ने 17 जुलाई को क्षेत्र की एक किशोरी को फोन कर गांव के पास बुलाया और फिर उसके साथ बाग में ले जाकर छेडख़ानी की। किशोरी के गुमशुम रहने पर स्वजनों को कुछ शक हुआ। पूछताछ करने पर किशोरी ने पूरा वाकया अपने पिता को बताया। बिजनौर उत्तर प्रदेश के निवासी नाबालिग के पिता ने तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित अरविंद के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। मामले की विवेचना कर रही दारोगा निधि डबराल ने आरोपित की धरपकड़ के प्रयास किए, जिसे ढकरानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

अवैध खनिज सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

विकासनगर कोतवाली पुलिस ने डाकपत्थर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की। अवैध खनिज सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर सीज किया, जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई चालक अपने वाहनों को हिमाचल सीमा में लेकर भाग निकले। पुलिस ने अवैध खनन में जुर्माने के लिए अलग से रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को प्रेषित की है। बरसात के मौसम में भी यमुना, शीतला, आसन, रवासन, स्वारना आदि नदियों में अवैध खनन का धंधा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म मामले में पुलिस ने होटल से जुटाए अहम साक्ष्य

यमुना में अवैध खनन रोकने को प्रभारी निरीक्षक ने टीम गठित की। टीम ने चोरी-छिपे अवैध खनन और ओवरलोड करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को छापेमारी की। पुलिस टीम में शामिल एसएसआइ रामनरेश शर्मा, चौकी प्रभारी डाकपत्थर कुंदन राम, सिपाही प्रवेंद्र कुमार, सतीश दाहिया ने डाकपत्थर क्षेत्र से अवैध खनन से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर सीज किया। एसएसआइ रामनरेश शर्मा के अनुसार अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: विकासनगर में सौतेले पिता ने बेटी से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी