डकैती कांड में पिस्टल बरामद, बाइक की तलाश में नजीबाबाद में कांबिंग

डकैती कांड में इस्तेमाल पिस्टल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद जिस बाइक से करन शिवपुरी व सोनू यादव भागे थे उसका पता नहीं चला है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 12:06 PM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 12:06 PM (IST)
डकैती कांड में पिस्टल बरामद, बाइक की तलाश में नजीबाबाद में कांबिंग
डकैती कांड में पिस्टल बरामद, बाइक की तलाश में नजीबाबाद में कांबिंग

देहरादून, जेएनएन। प्रेमनगर सर्राफा डकैती कांड में इस्तेमाल पिस्टल को पुलिस ने दूधली के जंगल से बरामद कर लिया है। मगर वारदात को अंजाम देने के बाद जिस बाइक से करन शिवपुरी व सोनू यादव भागे थे, उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम ने दोनों को लेकर नजीबाबाद और बिजनौर में कई स्थानों पर कांबिंग की, लेकिन बाइक का सुराग नहीं लग सका। वहीं उत्तर प्रदेश की पुलिस ने भी बाइक के बारे में अनभिज्ञता जताई है।

करन व सोनू ने बीते सात अक्टूबर को प्रेमनगर के देव ज्वेलर्स के वहां दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से फायर भी किया था, जिसे दोनों ने भागते समय दूधली के जंगलों में फेंक दिया था। इसका पता दोनों के बीते 12 दिसंबर को दिल्ली से गिरफ्तार होने पर चला था। वहीं, दोनों यह भी बताया था कि बाइक को नजीबाबाद बाद में फ्लाईओवर के नीचे छोड़ टैक्सी से दिल्ली तक का सफर किया था। 

कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल पर क्राइम सीन को दोहराया था, जहां देव ज्वैलर्स के मालिक ने दोनों की पहचान कर ली थी। इसके बाद पुलिस दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच दूधली के जंगल में ली गई। यहां करीब दो घंटे की कांबिंग के बाद पिस्टल बरामद कर ली गई। उससे कुछ दूरी पर पुलिस को दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: देव ज्वेलर्स के यहां पड़ी डकैती के क्राइम सीन को दोहराया गया Dehradun News

इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर नजीबाबाद रवाना हो गई। नजीबाबाद में उस फ्लाईओवर के नीचे तो बाइक नहीं मिली, लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि नजीबाबाद थाने ने भी फ्लाईओवर के नीचे अक्टूबर में किसी बाइक के लावारिस मिलने की बात स्वीकार नहीं की। पुलिस ने बिजनौर के आसपास के थानों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन बाइक के संबंध में कोई खास जानकारी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: सरस्वती विहार सराफा लूटकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी दून पुलिस Dehradun News

chat bot
आपका साथी