देव ज्वेलर्स के यहां पड़ी डकैती के क्राइम सीन को दोहराया गया Dehradun News
प्रेमनगर पुलिस ने करन शिवपुरी व सोनू यादव को कस्टडी रिमांड पर लेकर शनिवार को देव ज्वेलर्स के यहां पड़ी डकैती के क्राइम सीन को दोहराया।
देहरादून, जेएनएन। प्रेमनगर पुलिस ने करन शिवपुरी व सोनू यादव को कस्टडी रिमांड पर लेकर शनिवार को देव ज्वेलर्स के यहां पड़ी डकैती के क्राइम सीन को दोहराया। इससे पहले पुलिस ने दोनों से घंटों पूछताछ की, जिसमें लूटे गए बाकी के सोने और वारदात में प्रयुक्त असलहे के संबंध में जानकारी जुटाई। बदमाशों ने बताया कि वारदात के बाद भागते समय असलहा दूधली के जंगलों में फेंक दिया था। अब पुलिस रविवार को असलहे की तलाश में दूधली के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाएगी।
करन व सोनू ने बीते सात अक्टूबर को प्रेमनगर के देव ज्वेलर्स के वहां दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायर भी किया था। बीते 12 दिसंबर को पुलिस ने करन और सोनू को दिल्ली से गिरफ्तार किया तो दोनों ने बताया कि देव ज्वेलर्स के यहां से उन्हें एक किलो दस ग्राम वजन के सोने का आभूषण मिले थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हरिद्वार भाग गए।
हरिद्वार जाते समय असलहे को दूधली के जंगल में फेंक दिया। हरिद्वार के होटल से सामान समेटने के बाद बाइक से नजीबाबाद गए। नजीबाबाद में फ्लाईओवर के नीचे बाइक छोड़ टैक्सी से दिल्ली फरार हो गए। इसके बाद दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर गोवा व कर्नाटक में पनाह ली थी।
यह भी पढ़ें: सरस्वती विहार सराफा लूटकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी दून पुलिस Dehradun News
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल बाइक और असलहे की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। बाकी की ज्वेलरी के बारे में पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली हैं, जिस पर काम किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।