परिवर्तन रैली में होगी हर ब्लॉक से भागीदारी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी की 16 मार्च को होने वाली परिवर्तन रैली में प्रदेश के दोनों मंडलों गढ़वाल और कुमाऊं के सभी सांगठनिक ब्लॉकों से पार्टी कार्यकर्ता समर्थकों के साथ शिरकत करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 10:18 PM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 10:18 PM (IST)
परिवर्तन रैली में होगी हर ब्लॉक से भागीदारी
परिवर्तन रैली में होगी हर ब्लॉक से भागीदारी

राज्य ब्यूरो, देहरादून

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी की 16 मार्च को होने वाली परिवर्तन रैली में प्रदेश के दोनों मंडलों गढ़वाल और कुमाऊं के सभी सांगठनिक ब्लॉकों से पार्टी कार्यकर्ता समर्थकों के साथ शिरकत करेंगे। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश संगठन ने सभी जिलाध्यक्षों के साथ ही पूर्व विधायकों, विधायकों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। रैली के लिए आयोजन समिति गठित की गई है। कांग्रेस को उम्मीद है कि राहुल की रैली से लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को नई संजीवनी मिलेगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में गुरुवार को राहुल गांधी की रैली की तैयारी को लेकर बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में तय किया गया कि रैली को कामयाब बनाने के लिए देहरादून, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार के साथ टिहरी जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ में प्रदेश के सभी ब्लॉकों से भी कार्यकर्ताओं को देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया है। सभी फ्रंटल संगठनों को रैली के मद्देनजर अलर्ट किया गया है। अंतरिम राजधानी देहरादून में राहुल की रैली को पार्टी शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी ले रही है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नए तेवरों ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राफेल विमान सौदे के सच से कार्यकर्ताओं और आम जनता को रूबरू कराया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यो को जनता समझ चुकी है। कांग्रेस 2019 की चुनावी जंग जीतेगी। राहुल गांधी की रैली से पार्टी को लाभ होगा। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, मनोज रावत, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, तिलकराज बेहड़, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल समेत कई पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे।

आयोजन समिति गठित

पार्टी ने राहुल की रैली के लिए आयोजन समिति का गठन किया है। आयोजन समिति में पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, गिरीशचंद्र पुनेड़ा, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा, राजपाल खरोला, प्रमोद कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, जिलाध्यक्ष गौरव सिंह, अजय सिंह, डॉ आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, कमलेश रमन, राजेंद्र सिंह चौहान व राजेश शर्मा शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी