परिसीमन के बाद 401 पंचायतों में होंगे त्रिस्तरीय चुनाव

देहरादून में परिसीमन के बाद 401 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय चुनाव होंगे। इसके लिए जिला पंचायतराज विभाग ने पंचायतों की अंतिम सूची शासन को भेज दी है।

By Edited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 03:51 PM (IST)
परिसीमन के बाद 401 पंचायतों में होंगे त्रिस्तरीय चुनाव
परिसीमन के बाद 401 पंचायतों में होंगे त्रिस्तरीय चुनाव
देहरादून, जेएनएन। देहरादून में परिसीमन के बाद 401 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय चुनाव होंगे। इसके लिए जिला पंचायतराज विभाग ने पंचायतों की अंतिम सूची शासन को भेज दी है। राहत की बात यह है कि 59 गांव निकाय में शामिल होने से प्रशासन का बोझ कम होगा। इससे अधिकारी कुछ हद तक सुकून भी महसूस कर रहे हैं। मगर, रायपुर के बुरांशखंडा को नई पंचायत का दर्जा मिलने से यहां चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाएं नए सिरे से जुटानी होंगीं। 
निकाय चुनाव से पहले जनपद में 459 ग्राम पंचायतें अस्तित्व में थीं। अब रायपुर, विकासनगर, सहसपुर, डोईवाला की करीब 59 पंचायत निकाय क्षेत्र में शामिल हो गई। इसके बाद नए सिरे से हुए परिसीमन में ग्राम पंचायतों की संख्या 401 रह गई है। जिला पंचायतराज विभाग ने सभी विकास खंडों का सर्वे कर पंचायतों का निर्धारण करने के साथ ही अंतिम सूची तैयार कर ली है। डीपीआरओ के अनुसार जनपद में पहले 240 क्षेत्र पंचायत थीं, जो अब 220 रह गई हैं। 
इसी तरह पहले 42 जिला पंचायत में से 12 कम हो गई। अब 30 जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए चुनाव होना है। इनमें रायपुर और डोईवाला में न केवल पंचायतें, बल्कि जिला और क्षेत्र पंचायतें भी कम हुई हैं। नए सिरे से होना आरक्षण परिसीमन से गांव, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत क्षेत्र प्रभावित हुआ है। अब यहां मतदाता सूची बनाने के बाद आरक्षण का निर्धारण भी नए सिरे से होना है। इसे लेकर चुनाव की तैयारी करने वाले संभावित प्रत्याशी असमंजस की स्थिति में हैं। 
नए क्षेत्र तलाश रहे नेताजी 
नए परिसीमन के बाद प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का ख्वाब देखने वाले नेता असमंजस में हैं। निकाय में चुनाव लड़ने से वंचित रहने के बाद अब नए ठौर-ठिकाने तलाशे जा रहे हैं। खासकर शहर में पलायन करने वाले नेता अब गांव में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव लड़ने की फिराक में हैं। इसके लिए वे मतदाता सूची में नाम भी दर्ज करा रहे हैं। 
परिसीमन के बाद 401 ग्राम पंचायतों का निर्धारण हो गया है। इसकी अंतिम सूची शासन को भेजी गई है। अब आरक्षण से लेकर सीटों का निर्धारण शासन स्तर से होना है। दून में 59 ग्राम पंचायतें कम हुई हैं। एम जफर खान, डीपीआरओ मतदाता सूची बनाने के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। परिसीमन के बाद पंचायतों का निर्धारण हो गया है। अब आरक्षण और आचार संहिता लगने का इंतजार है। एसए मरूगेशन, जिलाधिकारी 
chat bot
आपका साथी