विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अग्निशमन विभाग में अब महिला कार्मिकों की भी होगी तैनाती

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 17 Feb 2021 03:28 PM (IST)

प्रदेश के अग्निशमन विभाग में अब महिला कार्मिकों की भी तैनाती की जाएगी। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने महिला कार्मिकों ...और पढ़ें

प्रदेश के अग्निशमन विभाग में अब महिला कार्मिकों की भी तैनाती की जाएगी।
प्रदेश के अग्निशमन विभाग में अब महिला कार्मिकों की भी तैनाती की जाएगी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश के अग्निशमन विभाग में अब महिला कार्मिकों की भी तैनाती की जाएगी। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने महिला कार्मिकों की तैनाती को लेकर कवायद शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर इस समय शासन में मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे कैबिनेट के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार कुल भर्ती के 30 प्रतिशत पद महिला कार्मिकों के लिए रखे जाएंगे।

प्रदेश में इस समय हर जिले में अग्निशमन कार्यालय बने हुए हैं। विभाग में अभी तक केवल पुरुष कर्मचारियों की ही भर्ती होती थी। कुछ समय पहले विभाग ने नई भर्तियों के लिए पद ज्ञापित किए थे। इस पर एक महिला अभ्यर्थी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसका विरोध किया था। उसका तर्क था कि जब हर विभाग में महिला कार्मिकों की भर्ती की जा रही है तो फिर अग्निशमन विभाग में क्यों नहीं। इस पर हाईकोर्ट ने अपने निर्देश में अग्निशमन विभाग में भी महिला कार्मिकों की भर्ती करने को कहा। इस क्रम में पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला कार्मिकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।

प्रस्ताव में अग्निशमन विभाग में भविष्य में होने वाली नई भर्तियों में 30 फीसद भर्ती महिला कार्मिकों के लिए रखी गई है। कार्मिक व वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा गया था लेकिन यह पारित नहीं हुआ। दरअसल, कैबिनेट ने इसमें कुछ संशोधन करने को कहा था। माना जा रहा है कि अब जल्द ही इसे कैबिनेट के सम्मुख लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-वन कर्मियों को दिया वनाग्नि नियंत्रण का प्रशिक्षण, फायर ड्रिल की गई आयोजित

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें