न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। दून महिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्‍पताल को जिम्मेदार बताते हुआ हंगामा किया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 08:44 PM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 08:44 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

दून महिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला और नवजात की मौत, हंगामा

जेएनएन, देहरादून। दून महिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने इसके लिए अस्‍पताल को जिम्मेदार बताते हुआ हंगामा किया।

परिजनों ने आरोप लगाया की उन्होंने महिला का आपरेशन करने को कहा, लेकिन डॉक्टरों ने सामान्य डिलीवरी होने दी। जिससे महिला और नवजात की मौत हो गई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2. झील से बाहर आया पुल, लोगों ने राहत की सांस ली; जानिए कैसे

जेएनएन, उत्तरकाशी। टिहरी बांध की झील में चार महीनों तक डूबे देवीसौड़ पुल के झील से बहार आने के बाद गुरुवार से पुल से लोगों ने आवाजाही शुरू कर दी। इससे दिचलि-गमरी के 42 गांवों के प्रभावितों ने राहत की सांस ली।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3.केदारनाथ में बर्फ हटाने में जुटे निम और अन्य

जेएनएन, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में गत मंगलवार को हुई बर्फबारी के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा, लेकिन तीन फीट बर्फ जमने के कारण रास्तों से बर्फ हटाने के काम में ही निम के मजदूर जुटे रहे, वहीं बर्फबारी के बाद पुनर्निर्माण के कार्य की रफ्तार कम हो गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4.पहली बार ट्रेन में बैठ उत्साहित हुईं दिव्यांग महिला खिलाड़ी

जेएनएन, देहरादून। राष्ट्रीय पैरालंपिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही उत्तराखंड की तीन महिला खिलाड़ी पहली बार ट्रेन में बैठीं। कुमाऊं के सुदूर गांव की रहने वाली ये महिलाएं पहली बार अपने गृह जिले से बाहर निकली हैं। गुरुवार को जब यह तीन महिला खिलाड़ी ट्रेन से दून पहुंची तो उनके चेहरे पर अलग ही खुशी झलक रही थी। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5. तेंदुए की दो खाल के साथ तीन लोग गिरफ्तार

जेएनएन, विकासनगर। गुरुवार दोपहर कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज की टीम ने विकासनगर से गुलदार (तेंदुए) की खाल के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों में दो युवक उत्तरकाशी व एक आरोपी मूल रूप से नेपाल व हाल निवासी कुल्लू मनाली है। प्रभाग की चौहड़पुर रेंज के रेंजर कुलदीप पंवार ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम व संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी