न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जिसमें आपको हर वो बड़ी खबर मिलेगी, जो आपसे सरोकार रखती है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 29 Nov 2017 08:54 PM (IST) Updated:Wed, 29 Nov 2017 08:54 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

विकास कार्यों में राज्य सरकार का सहयोग करेगी केंद्र सरकार

जेएनएन, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह की मुलाकात में कर्इ मुद्दों पर सहमति बनी है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने राज्य की 33 जल विद्युत परियोजनाओं के मुद्दे पर भी उत्तराखंड सरकार को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा जल संसाधन, और वन मंत्रालय तीनों विभाग मिलकर राज्य हित में सकारात्मक परिणाम देंगे। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2. कैदियों की पैरोल अवधि सजा में शामिल करने की मांग

जेएनएन, नैनीताल। कैदियों की पैरोल की अवधि सजा में शामिल करने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए सरकार को तीन सप्ताह में स्थिति साफ करने के आदेश पारित किए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3. शहर में संचालित दो सेक्स रैकेट्स का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

जेएनएन, कलियर। हरिद्वार जिले की कलियर पुलिस और एंटी ह्मून ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने अब्दाल शाह बस्ती के दो होटल में छापा मारकर दो सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने चार महिला समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ देह व्यापार के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4. लाखों के जेवर ले उड़ी लुटेरी दुल्हन, दूल्हे के उड़े होश

जेएनएन, लक्सर। शादी के अगले दिन विवाहिता ससुरालियों को चकमा देकर लाखों के जेवर समेटकर फरार हो गई। विवाहिता की ससुराल पक्ष के लोग उसकी तलाश करने में जुटे हैं। मामले को ठगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5. बेकाबू कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

जेएनएन, रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में आठ साल के बच्चे की मौत हो गर्इ। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी