न्यूज बुलेटिनः शाम छह बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

शाम छह बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जिसमें आपको हर वो बड़ी खबर मिलेगी, जो आपसे सरोकार रखती है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 03 Dec 2017 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 03 Dec 2017 05:54 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः शाम छह बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः शाम छह बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

टिहरी झील के पानी की जांच में मिला ये बैक्टरिया

जेएनएन टिहरी। गोमुख से निकलने वाली भागीरथी नदी का पानी टिहरी झील में आकर प्रदूषित हो रहा है। जल संस्थान ने बीते माह झील के पानी का सैंपल लेकर देहरादून स्थित लैब में भेजा था, जिसकी जांच के बाद झील के पानी में बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि हुई। साथ ही पानी भी काफी मात्रा में गंदला मिला। हालांकि, जल संस्थान का दावा है कि उनके फिल्टर प्लांट में झील का पानी साफ कर नई टिहरी के लिए सप्लाई दी जा रही है। यह पानी पूरी तरह शुद्ध है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2. आम जनता में बेहतर तरीके से जाए मित्र पुलिस का संदेश

जेएनएन, ऋषिकेश। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस जन सुरक्षा के साथ जनसरोकार के भी कार्यक्रम प्रदेशभर में चला रही है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का घर पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों और थानाध्यक्षों को दिए गए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3. शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्तों का एक्सीडेंट, एक की मौत

जेएनएन, हरिद्वार। शादी से वापस हरिद्वार लौट रहे दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिस बैरिकेट से टकरा गई। इससे दोनों दोस्त घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4. तेंदुए ने मारा बाइक सवार दो लोगों पर झपट्टा

जेएनएन, नैनीताल। अल्मोड़ा शहर से बाइक पर सवार होकर बरात में आ रहे दो लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससेउ उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरी। तेंदुए के इस हमले में दोनों घायल हो गए। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5. खार्इ में गिरा बोलेरो वाहन, एक की हुर्इ मौत

जेएनएन, पिथौरागढ़। धारचूला में बोलेरो जीप अचानक अनियंत्रित होकर खार्इ में गिर गर्इ। हादसे में एक की मौत हो गर्इ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी