बेंगलुरु-दून के बीच नई फ्लाइट शुरू, जानिए हफ्ते में कितने दिन होगा संचालन

दो माह तक बंद रहने के बाद 25 मई से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है। अब देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सोमवार से बेंगलुरु-दून के बीच एक नई फ्लाइट भी शुरू हो गई है।

By Edited By: Publish:Tue, 09 Jun 2020 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 10:24 PM (IST)
बेंगलुरु-दून के बीच नई फ्लाइट शुरू, जानिए हफ्ते में कितने दिन होगा संचालन
बेंगलुरु-दून के बीच नई फ्लाइट शुरू, जानिए हफ्ते में कितने दिन होगा संचालन

ऋषिकेश, जेएनएन। लॉकडाउन में करीब दो माह तक बंद रहने के बाद 25 मई से घरेलू उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। अब देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सोमवार से बेंगलुरु-दून के बीच एक नई फ्लाइट भी शुरू हो गई है। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन संचालित होगी। वहीं, मुंबई-दून के बीच इंडिगो की फ्लाइट सोमवार को भी रद रही। 

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सोमवार को कुल 14 हवाई उड़ानों का संचालन हुआ, जिनमें दिल्ली-दून के बीच शेड्यूल की चार उड़ानों के अलावा एक नॉन शेड्यूल की उड़ान भी पहुंची थी। जबकि, एक उड़ान दून-पंतनगर और एक उड़ान बेंगलुरु-दून के बीच संचालित हुई है। खास बात यह रही कि सोमवार से बेंगलुरु-दून के बीच नई उड़ान शामिल हो चुकी है। एयरपोर्ट के मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि यह उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। 

सुमित सक्सेना ने बताया  कि सोमवार को इस फ्लाइट में 73 यात्री जौलीग्रांट पहुंचे। जबकि 34 यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट बेंगलुरु के लिए उड़ी। वहीं मुंबई-दून के बीच संचालित होने वाली इंडिगो की फ्लाइट सोमवार को भी रद रही। यह फ्लाइट पिछले सप्ताह से लगातार रद हो रही है। मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि सोमवार को संचालित हुई कुल 14 उड़ानों में 532 यात्रियों ने आवाजाही की, जिनमें 281 लोग यहां पहुंचे और 251 यात्रियों ने यहां से प्रस्थान किया। 

यह भी पढ़ें: Lockdown 4.0: दिल्ली, मुंबई और पंतनगर के लिए हवाई सेवाएं सोमवार से, जानिए पूरा शेड्यूल

मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल दून एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानें 

दिल्ली से दून-दोपहर 13.50 बजे 

बंगलुरु से दून-दोपहर 14.55 बजे 

दिल्ली से दून- सायं 18.45 बजे 

दून से जाने वाली उड़ानें 

दून से दिल्ली- दोपहर 14.30 बजे 

दून से बेंगलुरु- दोपहर 15.55 बजे 

दून से दिल्ली- सायं 19.25 बजे

यह भी पढ़ें: Unlock-1 के लिए उत्तराखंड में गाइड लाइन जारी, देवस्थानम बोर्ड पर चारधाम यात्रा का जिम्मा; जानें सबकुछ

chat bot
आपका साथी