दून में हुआ राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ का सम्‍मेलन, नरेंद्र सिंह भंडारी अध्यक्ष व पीसी चौहान बने महासचिव

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उत्तराखंड के राज्य स्तरीय सम्मेलन में कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें नरेंद्र सिंह भंडारी को अध्यक्ष और पीतांबर सिंह चौहान को निर्विरोध महासचिव चुना गया। रविवार को रिंग रोड स्थित किसान भवन में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ का सातवां राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 07:44 PM (IST)
दून में हुआ राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ का सम्‍मेलन, नरेंद्र सिंह भंडारी अध्यक्ष व पीसी चौहान बने महासचिव
राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उत्तराखंड के राज्य स्तरीय सम्मेलन में कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए।

जागरण संवाददाता, देहरादून : राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उत्तराखंड के राज्य स्तरीय सम्मेलन में कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें नरेंद्र सिंह भंडारी को अध्यक्ष और पीतांबर सिंह चौहान को निर्विरोध महासचिव चुना गया। रविवार को रिंग रोड स्थित किसान भवन में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ का सातवां राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांगों के आरक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संगठन के किचन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस सम्मेलन में विभिन्‍न जिलों से 150 सदस्यों ने हिस्सा लिया। सम्‍मेलन के बाद बाद कार्यकारिणी के चुनाव हुए। जिसमें अधिकांश पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष (महिला) मंजू रावत, महासचिव पीतांबर सिंह चौहान जबकि कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार शर्मा को चुना गया। इसके अलावा भगत सिंह चौहान, हरि नारायण, विनोद बेलवाल, दिनेश चंद, अमित सिंह, विजयपाल सिंह व शेवेंद्र सिंह को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए मतदान हुआ। आशुतोष सिंह नेगी 61 मत, ए थपलियाल 61 मत व खेम सिंह रावत 60 मत के साथ उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा बलवीर रावत 56 मत, विनोद कुमार 50 व अमनदीप आर्य 46 मत लेकर सचिव चुने गए।

यह भी पढ़ें- देहरादून: चिह्नीकरण में लेटलतीफी से राज्य आंदोलनकारियो में रोष, प्रक्रिया में बदलाव की मांग

शिविर में 62 यूनिट रक्त एकत्र

  महाकाल के दीवाने सामाजिक संस्था की और से तिलक रोड स्थित साईं मंदिर में इगास पर्व पर रक्‍तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सदस्‍यों ने उत्‍साह दिखाया। इस दौरान 62 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। संस्था के अध्यक्ष रोशन राणा ने शिविर में शिरकत करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्‍होंने कहा कि इस सदस्‍य निस्‍वार्थ भाव से रक्‍तदान को आगे आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- देहरादून: डीएम ने मारा छापा तो मतदेय स्थलों से गायब मिले तीन बीएलओ, कारण बताओ नोटिस

chat bot
आपका साथी