मिशन 2019: भाजपा ने मांगी मोदी और शाह की चार-चार सभाएं

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चार जनसंभाएं मांगी है।

By Edited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 08:09 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 10:47 AM (IST)
मिशन 2019: भाजपा ने मांगी मोदी और शाह की चार-चार सभाएं
मिशन 2019: भाजपा ने मांगी मोदी और शाह की चार-चार सभाएं

देहरादून, राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कोई कोरकसर छोड़ने के मूड में नहीं है। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा ने राज्य में चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चार-चार जनसभाएं मांगी हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी समेत अन्य राष्ट्रीय नेताओं की सभाओं का कार्यक्रम भी तय किया जा रहा है। इस सिलसिले में केंद्रीय नेतृत्व को सूची भेजी जा रही है। यही नहीं, हर जिले के छोटे-छोटे कस्बों में प्रांतीय नेताओं की सभाएं होंगी। लोस चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर चुकी है। यही नहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य राष्ट्रीय नेता राज्यभर में कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र दे चुके हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कार्यक्रम बना था और वह उत्तराखंड आए भी थे, लेकिन तब खराब मौसम के कारण वह रुद्रपुर में सभा को मोबाइल फोन से ही संबोधित कर पाए थे। इस बीच रविवार को लोस चुनाव के एलान और राज्य में प्रथम चरण में ही चुनाव होने के चलते अब प्रदेश नेतृत्व ने राज्य में बड़े नेताओं की सभाओं पर फोकस किया है। 

इस कड़ी में प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम मांगे गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार राज्य में पहले चरण में चुनाव हो रहे हैं, लिहाजा इसका लाभ यहां राष्ट्रीय नेताओं की अधिक से अधिक सभाएं लेने का प्रयास किया जा रहा है। भट्ट के मुताबिक प्रांतीय नेतृत्व ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह की चार-चार सभाएं केंद्रीय नेतृत्व से मांगी हैं। यदि यह मिल गई तो दोनों नेताओं की दो-दो सभाएं गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों में होंगी। यदि दो-दो सभाएं मिली तो एक-एक गढ़वाल और एक कुमाऊं मंडल में आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: जनता से कुछ नहीं छिपा पाएंगे प्रत्याशी, दिखानी होगी पांच साल की आइटीआर

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: प्रत्याशियों की परीक्षा लेगा पौड़ी का भूगोल

यह भी पढ़ें: विधायक चैंपियन ने हरीश रावत और रमेश पोखरियाल निशंक को बताया प्रवासी पक्षी

chat bot
आपका साथी