आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं विस में कार्यरत महिला कर्मी

विधानसभा में कार्यरत महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के उद्देश्य से मंगलवार से सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण शिविर प्रारंभ हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:57 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:18 AM (IST)
आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं विस में कार्यरत महिला कर्मी
आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं विस में कार्यरत महिला कर्मी

राज्य ब्यूरो, देहरादून:

विधानसभा में कार्यरत महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के उद्देश्य से मंगलवार से सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण शिविर प्रारंभ हो गया। मिशन फाइट बैक के तत्वावधान में हो रहे शिविर का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि इस पहल के जरिये विधानसभा में कार्यरत महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा की दृष्टि से प्रशिक्षण देकर सक्षम महिला, निर्भय महिला के रूप में तैयार किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से जहां महिला कर्मचारियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, वहीं कानून और अधिकारों की जानकारी भी प्रशिक्षण के दौरान उन्हें दी जाएगी।

मिशन फाइट बैक के संस्थापक कर्नल रोहित मिश्रा ने कहा कि देश के अनेक स्थानों पर इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित किए गए, लेकिन उत्तराखंड विधानसभा देश की पहली विधानसभा है, जहा महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस मौके पर सचिव विधानसभा जगदीश चंद के अलावा मिशन फाइट बैक के प्रशिक्षक, विधानसभा में कार्यरत महिला कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन उपसूचना अधिकारी भारत चौहान ने किया।

chat bot
आपका साथी