पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार बोले, पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा लॉकडाउन

कोरोनाकाल के शुरुआती दौर में पुलिस को समझ नहीं आ रहा था कि करना क्या है। यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। लॉकडाउन में लोग घरों में तो बंद थे लेकिन उस समय पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई जिसे पुलिस ने बखूबी निभाया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 11:05 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 11:05 AM (IST)
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार बोले, पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा लॉकडाउन
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार बोले, पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा लॉकडाउन। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। कोरोनाकाल के शुरुआती दौर में पुलिस को समझ नहीं आ रहा था कि करना क्या है। यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। लॉकडाउन में लोग घरों में तो बंद थे, लेकिन उस समय पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई, जिसे पुलिस ने बखूबी निभाया। इस दौरान पुलिस ने कई आपराधिक वारदात का पर्दाफाश भी किया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने ये बातें रविवार को दून वैली महानगर व्यापार मंडल के छठे सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

सीएनआइ बॉयज इंटर कॉलेज पलटन बाजार में आयोजित सम्मेलन में डीजीपी ने कहा कि लोग बच्चों को भिक्षा देते हैं, वह गलत है, उन्हें शिक्षा दी जानी चाहिए। भिक्षा देकर हम उनका भविष्य खराब करते हैं। उन्होंने व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं और प्रशासन का सहयोग देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 108 महंत श्रीकृष्णा गिरी महाराज ने की। इस दौरान व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा व अध्यक्ष पंकज मैसोन ने मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। 

कोरोना वॉरियर हुए सम्मानित  

सम्मेलन में मैक्स हॉस्पिटल के डॉ. पुनीत त्यागी, कैलाश हॉस्पिटल के डॉ. गोपाल जी शर्मा, गुरुद्वारा दुखभंजन साहिब नेहरू कॉलोनी के सचिव सरदार रंजित सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य संतोख नागपाल, सीएनआइ इंटर कॉलेज के शिक्षक अश्वनी, इसी स्कूल के प्रधानाचार्य जेवी पॉल, व्यापारी अजय वर्मा, मधुर मैसोन, अधिवक्ता कंचन रांगड़, शिवा वर्मा, केएन शर्मा, सीए मनोज देवगन को कोरोना वॉरियर के तौर पर सम्मानित किया गया।  

प्रीतम पंवार बने संरक्षक  

सम्मेलन में व्यापार मंडल ने धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार व व्यवसायी विजय बग्गा को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया। पंवार ने कहा कि व्यापार मंडल बेहतर कार्य कर रहा है। इस दौरान व्यापार मंडल इकाई का विस्तार भी किया गया। जिसमें युवा व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनन आनंद, उपाध्यक्ष मनीष मोनी महासचिव मोहित मेहता, सहसचिव दिव्य सेठी व कोषाध्यक्ष नितेश मल्होत्रा को नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्तराखंड के लिए राहत का रविवार, पांच जिलों में नहीं मिला एक भी व्यक्ति संक्रमित

chat bot
आपका साथी