किसान कांग्रेस ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

जैविक कृषि को बढ़ावा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Mar 2020 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2020 07:16 PM (IST)
किसान कांग्रेस ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
किसान कांग्रेस ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, देहरादून: जैविक कृषि को बढ़ावा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया।

बुधवार को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम कुमार वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। एडीएम वित्त वीर सिंह बुदियाल के जरिये कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रेषित किया। जिसमें कहा कि प्रदेश के लगभग नौ लाख किसानों में से 90 प्रतिशत किसान कर्ज में डूबे हैं। कहा कि सरकार सभी जिलों में किसान समस्या निवारण कैंप लगाए। उन्होंने कहा कि जैविक कृषि को बढ़ावा देने के साथ ही सरकार किसानों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करे। इसके अलावा उन्होंने सरकार से किसानों की फसल का बीमा कराने की मांग भी की। कार्यकर्ताओं ने गत फरवरी में हुई बर्फबारी व बारिश से किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा देने, गेहूं का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति कुंतल, किसान आयोग का पुनर्गठन करने, किसान पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पार कर चुके किसानों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन देने की मांग की।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, सोमवती, मनीष कुमार नागपाल, सुनील, दिनेश आर्य, प्रेम सिंह रावत, रोशनी गोदियाल, आशा टम्टा, कृपाल सिंह, पीयूष गौड़, संजय सिंह, समीर मलिक, उमेद, सुलेमान अली, अमित भंडारी, संजय बहादुर, समीर मलिक, भगवान सिंह, अभय, दीपक, ज्ञानचंद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी