कालसी-चकराता मार्ग जजरेड के पास बंद, लोग परेशान

देहरादून जनपद के चकरात क्षेत्र में कालसी-चकराता मार्ग मलबा आने से जजरेड के पास बंद हो गया। इससे कई लोग मार्ग में फंस गए।

By sunil negiEdited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 02:22 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jul 2016 07:00 AM (IST)
कालसी-चकराता मार्ग जजरेड के पास बंद, लोग परेशान

विकासनगर, [जेएनएन]: लगातार बारिश के चलते गुरुवार रात करीब 12 बजे जौनसार बावर की लाइफलाइन कहे जाने वाला कालसी-चकराता मार्ग बंद हो गया। इससे मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है।

गुरुवार रात बारिश के कारण कालसी-चकराता मार्ग पर जजरेड के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। रात 12 बजे यातायात अवरूद्ध होने पर दर्जनों वाहन साहिया की तरफ ही रुक गए। किसानों ने पूरी रात वाहनों के अंदर ही गुजारी।

पढ़ें:-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश, मकान गिरने से तीन दफन, कोटद्वार-नजीबाबाद रेल सेवा बाधित

सुबह लोनिवि साहिया द्वारा मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी लगाई। बता दें कि पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण दोपहिया वाहन चालक कालसी-चकराता मार्ग पर चलने से बच रहे हैं।

पढ़ें:-भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद, दो सौ कांवड़िये फंसे

chat bot
आपका साथी