राज्य गठन से अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहा जौनसार का कब्जा

देहरादून के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जौनसार बावर का ही कब्जा रहा। इस बार भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 25 Oct 2019 07:45 PM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 07:45 PM (IST)
राज्य गठन से अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहा जौनसार का कब्जा
राज्य गठन से अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहा जौनसार का कब्जा

देहरादून, भगत  सिंह तोमर। उत्तराखंड राज्य निर्माण से पहले से देहरादून के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जौनसार बावर का ही कब्जा रहा। इस बार भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। अध्यक्ष पद पर किसकी ताजपोशी होगी, इसका निर्णय तो अभी आना है, जिसके लिए पार्टियां अपनी गोटियां सेट कर रही है।

बता दें कि 1997 में जब जिला परिषद से जिला पंचायत का गठन हुआ, तो अध्यक्ष के रूप में जौनसार बावर के रामशरण नौटियाल की ताजपोशी हुई थी। उत्तराखंड राज्य निर्माण हुआ, पूरे प्रदेश की राजनीति के गढ़ देहरादून में जौनसार बावर क्षेत्र के नेताओं ने ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

यह भी पढ़ें: चकराता में ब्लॉक प्रमुख के लिए मचा सियासी घमासान, पढ़िए पूरी खबर

2004 में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ङ्क्षसह के छोटे भाई चमन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 2009 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। 2014 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुन: एक बार राजनीतिक उथल-पुथल के बाद चमन सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष बने। 

यह भी पढ़ें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: गांवों में एकला चलेंगे प्रधानजी

2019 में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में कचटा सीट से जीतीं मधु चौहान को देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। अभी तक दूसरे दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, ऐसे में अध्यक्ष पद पर इस बार कौन आसीन होगा। इसका परिणाम आने में समय जरूर लगेगा। लेकिन अध्यक्ष पद जौनसार बावर का दबदबा दिख रहा है।

यह भी पढ़े: जिला पंचायतों की कुर्सी को भाजपा ने शुरू की जोड़तोड़, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी