विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिला पंचायतों की कुर्सी को भाजपा ने शुरू की जोड़तोड़, पढ़िए पूरी खबर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 24 Oct 2019 04:34 PM (IST)

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी समर्थित और उसकी नीतियों में भरोसा रखने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की परेड कराई गई।

जिला पंचायतों की कुर्सी को भाजपा ने शुरू की जोड़तोड़, पढ़िए पूरी खबर
जिला पंचायतों की कुर्सी को भाजपा ने शुरू की जोड़तोड़, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, राज्य ब्यूरो। जिला पंचायतों में अध्यक्ष पदों पर काबिज होने के लिए भाजपा ने जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। इस कड़ी में बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी समर्थित और उसकी नीतियों में भरोसा रखने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की परेड कराई गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्यों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सात जिलों से सदस्य पहुंचे थे। यही नहीं, पार्टी ने गुरुवार को कुमाऊं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों की हल्द्वानी में बैठक बुलाई है।

जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव संपन्न होने के बाद अब भाजपा ने जिला पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों में पार्टी का बोर्ड गठित करने को कसरत तेज कर दी है। इस क्रम में भाजपा ने पार्टी समर्थित और उसकी नीतियों में भरोसा रखने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को देहरादून बुलाया। हालांकि, कार्यक्रम को नवनिर्वाचित जिपं सदस्यों का सम्मान समारोह का नाम दिया गया था, मगर यह वास्तव में यह एक प्रकार से परेड थी, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि इतने सदस्य भाजपा के साथ हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री संगठन अजय कुमार, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत, विधायक गणेश जोशी व ऋतु खंडूड़ी, दायित्वधारी नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी समेत अन्य नेताओं ने नवनिर्वाचित जिपं सदस्यों का बुके देकर अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पार्टी की रीति-नीति पर रोशनी डाली। साथ ही कहा कि यदि सभी मिलजुलकर रहेंगे तो गांवों का विकास भी बेहतर ढंग से हो सकेगा।

सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम में सात जिलों से करीब 25 सदस्य पहुंचे थे। सभी से प्रांतीय नेताओं ने अलग से बातचीत की। इसके बाद उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात भी कराई गई। बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को भी आना था, मगर वह शामिल नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण पर नौ आपत्तियां

उधर, दोपहर में अपने आवास में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने दावा किया कि सभी 12 जिलों में जिला पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के बोर्ड बनने जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पदों को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में उन विजयी जिपं सदस्यों का समर्थन भाजपा को मिला है, जो किसी दल ने नहीं जुड़े हैं। इन सभी ने क्षेत्र व गांवों के विकास के लिए पार्टी को समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: गांवों में एकला चलेंगे प्रधानजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।