एम्स के दीक्षा समारोह में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह Dehradun News

अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश का द्वितीय दीक्षा समारोह शनिवार 14 मार्च को आयोजित होगा। इस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Publish:Fri, 13 Mar 2020 08:59 AM (IST) Updated:Fri, 13 Mar 2020 08:59 AM (IST)
एम्स के दीक्षा समारोह में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह Dehradun News
एम्स के दीक्षा समारोह में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश का द्वितीय दीक्षा समारोह शनिवार 14 मार्च को आयोजित होगा। इस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमत्री त्रिवेंद्र ङ्क्षसह रावत भी शामिल होंगे। 

एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने इस संबंध में सुरक्षा व व्यवस्था के लिए मुख्य सचिव शासन उत्पल कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है। एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने बताया कि मुख्य सचिव शासन के अलावा अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, डीआईजी अरुण मोहन जोशी को पत्र लिखकर कार्यक्रम के संबंध अवगत कराया गया है। 

द्वितीय दीक्षा समारोह के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री अमित शाह होंगे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा संस्थान के अध्यक्ष प्रो. समीरन नंदी, संकायाध्यक्ष शैक्षिक प्रो. मनोज कुमार गुप्ता तथा वह स्वयं मौजूद रहेंगे। दीक्षा समारोह को देखते हुए सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था के अतिरिक्त सड़कों की भी मरम्मत आदि व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: तीन साल में 183 सरकारी विद्यालयों को किया उच्चीकृत

दीक्षा समारोह कार्यक्रम पर एक नजर

- सुबह 11.30 बजे: मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत व गाउन धारण। 

- सुबह 11.45 बजे: शैक्षणिक शोभायात्रा व सैन्य बैंड की पारंपरिक संगीत प्रस्तुति। 

- सुबह 11.55 बजे: अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन। 

- दोपहर 12 बजे: अतिथियों का पारंपरिक स्वागत। 

- दोपहर 12.10 बजे: दिनेशक व सीईओ का स्वागत भाषण व रिपोर्ट की प्रस्तुति। 

- दोपहर 12.20 बजे: केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का संबोधन। 

- दोपहर 12.25 बजे: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का संबोधन। 

- दोपहर 12.30 बजे: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का संबोधन। 

- दोपहर 12.40 बजे: मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दीक्षा संबोधन। 

- अपराह्न 13.05 बजे: नए विभाग की स्थापना। 

- अपराह्न 13.10 बजे: मुख्य अतिथि व गणमान्य व्यक्तियों को सम्मान व भेंट। 

- अपराह्न 13.20 बजे: मुख्य अतिथि अमित शाह द्वारा मेडिकल तथा नर्सिंग छात्रों को मेडल तथा शौक्षणिक पुरस्कार प्रदान। 

यह भी पढ़ें: गढ़वाल विश्वविद्यालय में दूर होगी शिक्षकों की कमी, 223 पद पर जल्द होगी भर्ती

chat bot
आपका साथी