पिता की काली करतूत, नाबालिग को बंधक बना तीन महीने तक करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

कलियर में मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी ने पिता पर घर में बंधक बनाकर तीन महीने तक इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया था।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 08 Jan 2022 01:07 PM (IST) Updated:Sat, 08 Jan 2022 01:07 PM (IST)
पिता की काली करतूत, नाबालिग को बंधक बना तीन महीने तक करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल
पिता की काली करतूत, नाबालिग को बंधक बना तीन महीने तक करता रहा दुष्कर्म।

जागरण संवाददाता, कलियर(हरिद्वार)। हरिद्वार जिले के कलियर क्षेत्र में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को आरोपित ने बेटी से दुष्कर्म किया और उसे कमरे में बंद करके चला गया था। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मकान का ताला तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला था।

किशोरी ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता पर मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था। पुलिस ने देर रात दबिश देकर आरोपित को हज हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि शनिवार को कोर्ट ने आरोपित को जेल भेज दिया। आपको बता दें कि कलियर क्षेत्र में एक ग्रामीण किराये पर रहता है। आरोप है कि तीन माह से वह अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था।

तीन माह पहले मां के लापता होने के बाद से वह बेटी के साथ मनमानी करने लगा था। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे कमरे में बंद कर कहीं चले गया। पिता के जाने के बाद उसने शोर मचाया। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। किशोरी ने ग्रामीणों को पिता के उत्पीड़न के बारे में बताया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में किशोरी की शिकायत पर उसके पिता खुर्शीद पर मुकदमा दर्ज किया है।

पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र धीरमाजरा गांव निवासी एक युवती की शादी दो साल पहले कनखल, हरिद्वार निवासी सुभाष के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के छह माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। शिकायत के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि भगवानपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला की तरफ से उसके पति सुभाष कुमार, सास रानो तथा जेठ भावेश निवासी कनखल, हरिद्वार पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में शादी का झांसा देकर एक युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

chat bot
आपका साथी