ग्राफिक एरा ने बनाया एक और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, सि‍र्फ 47 सेकेंड में तैयार किए छह कपकेक्स

ग्राफिक एरा के होटल मैनेजमेंट विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर व छात्रों ने 47 सेकेंड में छह कपकेक्स सजाकर रिकॉर्ड की दावेदारी पेश की है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 12 Jun 2018 01:47 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 05:14 PM (IST)
ग्राफिक एरा ने बनाया एक और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, सि‍र्फ 47 सेकेंड में तैयार किए छह कपकेक्स
ग्राफिक एरा ने बनाया एक और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, सि‍र्फ 47 सेकेंड में तैयार किए छह कपकेक्स

देहरादून, [जेएनएन]: ग्राफिक एरा के होटल मैनेजमेंट विभाग ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉडर्स का दावा किया है। उन्होंने 47 सेकेंड में छह कपकेक्स सजाकर रिकॉर्ड की दावेदारी पेश की है। इससे पहले एक मिनट में सबसे तेजी से कप केक सजाने का रिकॉर्ड दर्ज है। डेढ़ महीने में ग्राफिक एरा ने गिनीज बुक के लिए दो रिकॉर्ड बनाए हैं।

होटल मैनेजमेंट विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष और दो छात्रों अमरिंदर, रवि बिष्ट ने छह चॉकलेट केक को बटर क्रीम, चेरी, क्रंच्ड नट्स के साथ सजाया। इसके लिए उन्होंने चॉकलेट थीम को चुना। एचओडी डॉ. ताहिर सूफी ने सभी प्रमाणों के आधार पर इस रिकॉर्ड की पुष्टि की। इससे 11 दिन पहले बीटेक छात्रों युवराज जोशी और यथार्थ जोशी ने रद्दी कागज से देश की महान विभूतियों की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमाएं बनाईं थीं। विश्वविद्यालय का दावा है कि यह मूर्ति विश्व में सबसे ऊंची है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व ग्राफिक एरा के शिक्षकों ने लगातार सात दिन तक लेक्चर देकर वल्र्ड रिकॉर्ड कायम किया था, जो इससे पूर्व फ्रांस के नाम दर्ज था।

यह भी पढ़ें: नेपाल के सेना प्रमुख बोले, भारत के हित प्रभावित नहीं होंगे देंगे

यह भी पढ़ें: कागज से बनाई महापुरुषों की प्रतिमाएं, वर्ल्‍ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

chat bot
आपका साथी