राज्यपाल ने महिला पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर बढ़ाया उनका हौसला

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिला पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर उनका हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने एसपी सिटी श्वेता चौबे और डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल से वार्ता की।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 04:02 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 04:02 PM (IST)
राज्यपाल ने महिला पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर बढ़ाया उनका हौसला
राज्यपाल ने महिला पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर बढ़ाया उनका हौसला

देहरादून, जेएनएन। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिला पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर उनका हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने एसपी सिटी श्वेता चौबे और डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल से वार्ता की। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान संकट में सभी कोरोना वैरियर्स विशेष रूप से महिला डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी और पुलिस-प्रशासन की महिला कर्मियों द्वारा अदम्य साहस और कौशल का परिचय दिया जा रहा है। यह सभी महिला कार्मिक अपने परिवार और छोटे छोटे बच्चों का ध्यान रखना तो दूर उनसे ठीक से मिल भी नहीं पा रही हैं। 

एसपी सिटी श्वेता चौबे से बात करते हुए राज्यपाल ने उनके माध्यम से सभी महिला पुलिस कार्मिकों को धन्यवाद दिया कि वे अपने परिवार और बच्चों को घर पर छोड़ कर समाज की सेवा एवं रक्षा में दिन-रात लगी हुई है। डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल से बात करते हुए राज्यपाल ने उनसे प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सभी कोरोना वॉरीअर्स की सूची मांगी, जिनसे वे स्वयं दूरभाष पर बात करके उनका हौसला वर्धन करेंगी और प्रदेश की जनता की ओर से उन्हें धन्यवाद भी देंगी। राज्यपाल ने कुछ दिन पहले कोरोना के इलाज से संबंधित सभी सरकारी अस्पतालों में कुछ डॉक्टरों नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों से वार्ता कर उनका हौसला बढ़ाया था।

राज्यपाल ने दून विश्वविद्यालय, भरसार विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपतियों से भी दूरभाष पर वार्ता की। राज्यपाल ने कृषि एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को निर्देश दिया कि वे वर्तमान संकट एवं लॉक डाउन के कारण कृषि तथा औद्योगिकी के क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव की इंपैक्ट स्टडी भी करें, जिससे सरकार को दीर्घकालीन नीति निर्धारण में सहायता मिल सके। राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षण और गैर शिक्षण स्टाफ को सामुदायिक किचन तथा गरीबों की सहायता के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों में प्रशासन की नियमित रूप से सहायता करते रहने के निर्देश भी दिए। 

राज्यपाल ने आने वाले शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्टडी मेटेरियल विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित करने को कहा है, जिससे नियमित कक्षाओं के प्रभावित होने पर विद्यार्थियों का पठन-पाठन सुचारू रूप से चल सके। राज्यपाल ने वर्तमान समय में जारी शोध कार्यों को यथासंभव लॉक डाउन की स्थिति में भी जितना प्रगति पर रखा जा सकता है उस पर विचार करने को कहा।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के चलते रोजगार खो चुके 124 परिवारों की मददगार बनी पुलिस

भरसार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजीत कर्नाटक ने बताया कि सेब सहित कई फलों के परागण (पॉलिनेशन ) प्रभावित होने की आशंका है क्योंकि पॉलिनेशन बढ़ाने के लिए बाग़ानों में मधुमक्खियों के बॉक्स रखने की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि सब्जियों जड़ी-बूटियों और फूलों की नर्सरी भी प्रभावित होने की आशंका है। कोरोना वायरस के संकट के कारण शहरों से गांव की ओर लौटे लोगों की आजीविका पर भी विचार करने की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: मददगारों ने की पहल, जरूरतमंदों को दिया जरूरी सामान; किया जागरूक

chat bot
आपका साथी