राज्यपाल मौर्य और सीएम रावत ने दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली गोवर्धन पूजा और भैयादूज की शुभकामनाएं दी हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 08:26 PM (IST) Updated:Sat, 26 Oct 2019 08:26 PM (IST)
राज्यपाल मौर्य और सीएम रावत ने दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
राज्यपाल मौर्य और सीएम रावत ने दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून, राज्य ब्यूरो। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की शुभकामनाएं दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। 

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर सभी लोगों को समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों के जीवन में उजाला लाने और गोवर्धन पूजन के अवसर पर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली, मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा समाजिक समरसता का पर्व भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना योगदान देने के लिए ईकोफ्रैंडली दीपावली मनाने का आह्वान भी किया।

यह भी पढ़ें: दीपावली पर बसें रहीं पूरी तरह फुल, ट्रेनों में पांव रखने तक की जगह नहीं

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज और राष्ट्र के आर्थिक-संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। भैयादूज की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार और समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री ने अपने आवास में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह समेत अन्य वरिष्ठ आइएएस, आइपीएस और आइएफएस अधिकारियों से भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। 

यह भी पढ़ें: दीपावली की तैयारियों में जुटे लोग, जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

chat bot
आपका साथी