केंद्रों पर किसानों की लाइन लगवा रही सरकार

विकासनगर धान खरीद के लिए चल रही प्रक्रिया पर विकासनगर मंडी समिति के पूर्व अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:23 PM (IST)
केंद्रों पर किसानों की लाइन लगवा रही सरकार
केंद्रों पर किसानों की लाइन लगवा रही सरकार

संवाद सहयोगी, विकासनगर: धान खरीद के लिए चल रही प्रक्रिया पर विकासनगर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार फसल की खरीद के नाम पर किसानों को कई-कई दिनों तक लाइन में लगवा रही है। कहा कि सरकार को फसल खरीद की प्रक्रिया को आसान करना चाहिए, जिससे किसान बिना किसी परेशानी के अपनी फसल केंद्रों पर विक्रय कर सकें।

क्षेत्र में धान खरीद केंद्रों पर फसल की खरीद के लिए फिल्हाल चल रही प्रक्रिया पर विकासनगर के पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष विपुल जैन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि किसानों को फसल की तोल के लिए टोकन दिए जा रहे हैं, जिससे किसान को तीन से लेकर पांच दिनों तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई केंद्रों पर तोल बंद होने के कारण किसान टोकन लिए अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर अपेक्षित संख्या में बोरी मौजूद नहीं होने के चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खरीद केंद्र आने वाले किसानों को फसल की नमी चेक कराने के लिए भी लाइन लगानी पड़ रही है। जिससे किसान का समय बर्बाद हो रहा है। उनका कहना है कि फिल्हाल किसान को अपनी धान की फसल से छुटकारा पाकर गेहूं की बुआई की तैयारी करनी है, लेकिन किसान अभी तक धान को बेचने के चक्र में ही फंसा हुआ है। सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें कृषि कानूनों को लागू करके किसानों का शोषण कर रही हैं। उन्होंने पछवादून क्षेत्र में धान की फसल की विक्रय प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग भी सरकार से की है।

chat bot
आपका साथी