भंडारीबाग आरओबी को शासन ने दी स्वीकृति, महापौर ने किया निरीक्षण Dehradun News

भंडारीबाग में बनने वाले आरओबी को शासन ने स्वीकृति दे दी है। महापौर ने प्रस्तावित आरओबी का स्थलीय निरीक्षण कर मार्च 2021 तक निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 10:24 AM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 10:24 AM (IST)
भंडारीबाग आरओबी को शासन ने दी स्वीकृति,  महापौर ने किया निरीक्षण Dehradun News
भंडारीबाग आरओबी को शासन ने दी स्वीकृति, महापौर ने किया निरीक्षण Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। भंडारीबाग में बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को शासन ने स्वीकृति दे दी है। शनिवार को महापौर सुनील उनियाल गामा ने प्रस्तावित आरओबी का स्थलीय निरीक्षण कर मार्च 2021 तक निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया है। कहा कि 710 मीटर लंबे आरओबी के लिए सरकार ने 55 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। जल्द इसका शिलान्यास किया जाएगा।

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए भंडारीबाग में रेलवे ओवरब्रिज को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही है। पहले लोनिवि निर्माण खंड ने यहां अंडर पास बनाने की योजना पर काम किया। रेलवे से स्वीकृति न मिलने पर विभाग ने ओवर ब्रिज का प्रस्ताव रेलवे के सामने रखा। इस प्रस्ताव को रेलवे ने सहमति दे दी। मोहकमपुर ओवरब्रिज के उद्घाटन के दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी भंडारीबाग आरओबी की घोषणा कर चुके हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि शासन ने आरओबी को स्वीकृति दे दी है। आरओबी का निर्माण ईपीआइएल से कराया जाएगा।

ईपीआइएल के पास बल्लीवाला में फ्लाईओवर निर्माण के दौरान कुछ बजट शेष है। ऐसे में लोनिवि की मॉनिटरिंग में ईपीआइएल आरओबी का निर्माण करेगी। उन्होंने बताया कि आरओबी को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो गई है। इधर, भंडारीबाग पहुंचकर महापौर सुनील उनियाल गामा ने लोनिवि के अधिकारियों को आरओबी को लेकर जरूरी निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि आरओबी बनने से विस्थापन की स्थिति नगण्य है। ऐसे में काम शुरू होने के बाद यह आरओबी समय से पहले बन जाएगा।

ईपीआइएल पर उठे सवाल 

बल्लीवाला फ्लाईओवर को लेकर ईपीआइएल सवालों में घिरी हुई है। निर्माण में देरी से लेकर डिजाइन पर भी सवाल खड़े हो चुके हैं। ऐसे में भंडारीबाग फ्लाईओवर का काम भी इसी एजेंसी को दिए जाने से लोग कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कहीं भंडारीबाग आरओबी बल्लीवाला का दूसरा फेज न बन जाए। सरकार को इसे लेकर पहले स्थिति साफ करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा के लिए अस्तित्व में नई लीड एजेंसी, पढ़िए पूरी खबर

आरओबी से ये मिलेगा फायदा 

भंडारीबाग में आरओबी बनने से आधे शहर को जाम से निजात मिल जाएगी। साथ ही लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। खासकर रेसकोर्स, हरिद्वार रोड, हरिद्वार हाईवे, बंजारावाला, पटेलनगर, कचहरी आदि क्षेत्रों से आने-जाने वालों को सहारनपुर रोड या फिर हरिद्वार रोड के बजाय सीधे भंडारीबाग से रास्ता मिल जाएगा। इसके अलावा रेसकोर्स की सड़कें भी उपयोग में आ आएंगी। शहर में ट्रैफिक डायवर्ट होने की स्थिति में भी यह रूट अहम होगा।

यह भी पढ़ें: देहरादून से वाराणसी के लिए हवाई सेवा शुरू, जानिए क्या है किराया

chat bot
आपका साथी